smupnews

इटौंजा में दर्दनाक सड़क हादसा : हाइड्रा पिकअप की टक्कर से एक की मौत, सात घायल

लखनऊ । थाना इटौंजा क्षेत्र के नोवाल क्रासिंग के पास बुधवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

सीतापुर से लखनऊ की ओर आ रहा था

पुलिस के अनुसार 27 मई को शाम करीब 6:30 बजे थाना इटौंजा पुलिस को सूचना मिली कि नोवाल क्रासिंग के पास सड़क दुर्घटना हुई है। जांच में पता चला कि पिकअप वाहन संख्या UP32 SN1983 सीतापुर से लखनऊ की ओर आ रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे वाहन संख्या BR24 GA7767 (पिकअप हाइड्रा) ने जोरदार टक्कर मार दी।

पिकअप वाहन के पीछे बैठे आठ लोग घायल हो गए

टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप वाहन के पीछे बैठे आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए रामसागर मिश्र अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने कन्हैया लाल पुत्र ननके निवासी ग्राम खेरवा, पोस्ट रेवरी, थाना कमलापुर, जनपद सीतापुर, उम्र करीब 32 वर्ष को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी

हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अन्य घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।घायलों में राज कनौजिया (14 वर्ष), अंकित कनौजिया (15 वर्ष), विनीत, पप्पू यादव (वाहन चालक), दीपा देवी, अभिषेक और शिवानी शामिल हैं। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़े : “SIR पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर: चुनाव आयोग को मिला मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का पूरा अधिकार”

यह भी पढ़े : रास्ते में छिन गई एक जिंदगी: हादसे के बाद सड़क पर तड़पती रही मीरा देवी, कट गया हाथ और मौत ने छीन ली सांसें

यह भी पढ़े : सपा विधायक के घर पर आधी रात हमला, लाठी-डंडों से गुंडागर्दी, परिवार को जान से मारने की धमकी

यह भी पढ़े : स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्त हुए मुख्यमंत्री योगी, बोले- आम आदमी को दिखना चाहिए सुधार का असर

यह भी पढ़े : 14 दिन पहले घर में गूंजी थी बच्चे की किलकारी, अब पसरा है मातम, पिता और पत्नी को गोलियों से भूनने की कहानी ने दहला दिया बुलंदशहर

यह भी पढ़े : पेट्रोल-डीजल ने फिर दिया महंगाई का झटका, 10 दिन में चौथी बार बढ़े दाम

यह भी पढ़े : हर ब्लॉक में लगेगी जनता दरबार जैसी चौपाल, सड़क पर नमाज और सार्वजनिक कुर्बानी पर सख्त रोक

यह भी पढ़े : 2027 चुनाव मिशन में जुटी बसपा, मायावती ने कार्यकर्ताओं को दिया ‘वोट सुरक्षा’ मंत्र

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *