होमउप्र न्यूज़बड़ी काली जी मंदिर परिसर के पास लगी आग, फायर टीम ने...

बड़ी काली जी मंदिर परिसर के पास लगी आग, फायर टीम ने 20 मिनट में पाया काबू

लखनऊ । राजधानी के चौक क्षेत्र स्थित बड़ी काली जी मंदिर परिसर के पास शुक्रवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग मंदिर परिसर और उसके बगल में स्थित दुकानों तक फैल गई, जिससे इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही चौक फायर स्टेशन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और तेजी से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

बड़ी काली जी मंदिर के पास आग लगी हुई

फायर विभाग के अनुसार प्रातःकाल एमडीटी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि बड़ी काली जी मंदिर के पास आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही चौक फायर स्टेशन से एक छोटी दमकल गाड़ी रवाना की गई। इसके अलावा बकरीद ड्यूटी में तैनात एक अन्य फायर वाहन को भी तुरंत घटनास्थल के लिए बुलाया गया।मौके पर पहुंची फायर टीम ने देखा कि आग मंदिर परिसर और उसके बगल की दुकान में लगी हुई थी।

पंपिंग शुरू कर आग बुझाने का अभियान चलाया

दमकल कर्मियों ने तुरंत पंपिंग शुरू कर आग बुझाने का अभियान चलाया। करीब 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।घटना स्थल पर कुल तीन दमकल गाड़ियों को अलर्ट किया गया था, हालांकि आग नियंत्रित हो जाने के कारण दो गाड़ियों का ही इस्तेमाल करना पड़ा। आग की इस घटना में उपवन कुमार और राजू कश्यप की दुकानें क्षतिग्रस्त हुई हैं।राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। फायर विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुटा हुआ है।

यह भी पढ़े : “SIR पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर: चुनाव आयोग को मिला मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का पूरा अधिकार”

यह भी पढ़े : रास्ते में छिन गई एक जिंदगी: हादसे के बाद सड़क पर तड़पती रही मीरा देवी, कट गया हाथ और मौत ने छीन ली सांसें

यह भी पढ़े : सपा विधायक के घर पर आधी रात हमला, लाठी-डंडों से गुंडागर्दी, परिवार को जान से मारने की धमकी

यह भी पढ़े : स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्त हुए मुख्यमंत्री योगी, बोले- आम आदमी को दिखना चाहिए सुधार का असर

यह भी पढ़े : 14 दिन पहले घर में गूंजी थी बच्चे की किलकारी, अब पसरा है मातम, पिता और पत्नी को गोलियों से भूनने की कहानी ने दहला दिया बुलंदशहर

यह भी पढ़े : पेट्रोल-डीजल ने फिर दिया महंगाई का झटका, 10 दिन में चौथी बार बढ़े दाम

यह भी पढ़े : हर ब्लॉक में लगेगी जनता दरबार जैसी चौपाल, सड़क पर नमाज और सार्वजनिक कुर्बानी पर सख्त रोक

यह भी पढ़े : 2027 चुनाव मिशन में जुटी बसपा, मायावती ने कार्यकर्ताओं को दिया ‘वोट सुरक्षा’ मंत्र

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments