होम उप्र न्यूज़ सपा विधायक के घर पर आधी रात हमला, लाठी-डंडों से गुंडागर्दी, परिवार...

सपा विधायक के घर पर आधी रात हमला, लाठी-डंडों से गुंडागर्दी, परिवार को जान से मारने की धमकी

0
53

लखनऊ । यूपी के अमेठी में मंगलवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सपा विधायक महाराजी देवी के आवास पर दो दर्जन से ज्यादा दबंगों ने धावा बोल दिया। आरोप है कि स्कॉर्पियो और कई गाड़ियों से पहुंचे हमलावरों ने घर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया, गाली-गलौज की और विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी।

विधायक के परिजनों, कर्मचारियों और समर्थकों को निशाना बनाया

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लाठी-डंडों से लैस बदमाशों ने विधायक के परिजनों, कर्मचारियों और समर्थकों को निशाना बनाया। यहां तक कि पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।

कई लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर की गई एक टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ा था, जिसके बाद यह हमला हुआ। विधायक पुत्र अनुराग प्रजापति ने कई लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रातभर आरोपियों की तलाश में दबिश देती रही। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं दूसरी ओर विधायक समर्थकों में भारी आक्रोश है और अमेठी का राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है।

यह भी पढ़े : स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्त हुए मुख्यमंत्री योगी, बोले- आम आदमी को दिखना चाहिए सुधार का असर

यह भी पढ़े : 14 दिन पहले घर में गूंजी थी बच्चे की किलकारी, अब पसरा है मातम, पिता और पत्नी को गोलियों से भूनने की कहानी ने दहला दिया बुलंदशहर

यह भी पढ़े : पेट्रोल-डीजल ने फिर दिया महंगाई का झटका, 10 दिन में चौथी बार बढ़े दाम

यह भी पढ़े : हर ब्लॉक में लगेगी जनता दरबार जैसी चौपाल, सड़क पर नमाज और सार्वजनिक कुर्बानी पर सख्त रोक

यह भी पढ़े : 2027 चुनाव मिशन में जुटी बसपा, मायावती ने कार्यकर्ताओं को दिया ‘वोट सुरक्षा’ मंत्र