smupnews

गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, स्कॉर्पियो–ट्रैक्टर भिड़ंत में 3 की मौत, 5 घायल

रायबरेली। गंगा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सलोन कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव के पास उस समय हुआ जब नोएडा से जौनपुर जा रही एक स्कॉर्पियो वाहन सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया।प्राथमिक उपचार के दौरान समृद्धि (11), सरोज (35) और संगीता (22) को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं समर्थ (4), नीरज सिंह (45), प्रतिमा सिंह (35), गुरुचरण सिंह (48) और सविता सिंह (40) गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज एम्स रायबरेली में चल रहा है।

एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे

जानकारी के अनुसार, सभी लोग नोएडा से जौनपुर के सुजानगंज क्षेत्र में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया।पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक आशंका है कि तेज रफ्तार और सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से टक्कर हादसे की वजह बनी।

यह भी पढ़े : स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्त हुए मुख्यमंत्री योगी, बोले- आम आदमी को दिखना चाहिए सुधार का असर

यह भी पढ़े : 14 दिन पहले घर में गूंजी थी बच्चे की किलकारी, अब पसरा है मातम, पिता और पत्नी को गोलियों से भूनने की कहानी ने दहला दिया बुलंदशहर

यह भी पढ़े : पेट्रोल-डीजल ने फिर दिया महंगाई का झटका, 10 दिन में चौथी बार बढ़े दाम

यह भी पढ़े : हर ब्लॉक में लगेगी जनता दरबार जैसी चौपाल, सड़क पर नमाज और सार्वजनिक कुर्बानी पर सख्त रोक

यह भी पढ़े : 2027 चुनाव मिशन में जुटी बसपा, मायावती ने कार्यकर्ताओं को दिया ‘वोट सुरक्षा’ मंत्र

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *