smupnews

हमीरपुर में दर्दनाक हादसा: दो डंपर आग का गोला बने, खलासी जिंदा जला

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने दिल दहला दिया। तेज रफ्तार डंपर सड़क किनारे खड़े दूसरे डंपर से टकरा गया, जिसके बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। हादसे में डंपर का खलासी जिंदा जलकर दर्दनाक मौत का शिकार हो गया, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

दोनों डंपर में टक्कर होने के बाद लगी भीषण आग

जानकारी के अनुसार, बिंवार थाना क्षेत्र के बांधुर-जलालपुर मार्ग पर एक डंपर सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान भेड़ी मौरंग खदान से बालू लेकर जा रहा तेज रफ्तार डंपर देर रात करीब ढाई बजे उससे टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों डंपरों में तुरंत आग लग गई और वे आग के गोले में तब्दील हो गए।

दोनों डंपर पूरी तरह जलकर खाक हो गए

हादसे के बाद डंपर की केबिन में फंसा खलासी बाहर नहीं निकल सका और आग की लपटों में जिंदा जल गया। वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया।सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दोनों डंपर पूरी तरह जलकर खाक हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>

नोएडा में दर्दनाक सड़क हादसा: पिता-पुत्र की मौत, महिला गंभीर रूप से घायल

नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र के चचूरा-दनकौर मार्ग पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा उस समय हुआ जब उनकी बाइक सड़क पर खड़े एक डंपर से टकरा गई और इसके बाद पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें रौंद दिया।जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी ओमप्रकाश (50) अपनी पत्नी देवेंद्री (48) और पुत्र अनिल (21) के साथ मंगलवार को किसी काम से बुलंदशहर गए थे।

महिला देवेंद्री गंभीर रूप से घायल हो गई

लौटते समय चचूरा-दनकौर मार्ग पर बुलंदशहर बॉर्डर के पास उनकी बाइक अचानक सड़क पर खड़े बिना नंबर प्लेट वाले डंपर से टकरा गई। टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिर पड़े।इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया, जिससे ओमप्रकाश और उनके पुत्र अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, महिला देवेंद्री गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने पिता-पुत्र को मृत घोषित कर दिया। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद ग्रेटर नोएडा के कांशीराम अस्पताल रेफर किया गया है।

डंपर को कब्जे में ले लिया है, जो बिना नंबर प्लेट का था

पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है, जो बिना नंबर प्लेट का था और मौके पर उसका चालक भी मौजूद नहीं था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पहले डंपर से टक्कर के बाद तीनों मामूली रूप से घायल हुए थे, लेकिन पीछे से आई कार ने उन्हें रौंद दिया, जिससे यह हादसा जानलेवा बन गया।फिलहाल पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर फरार कार की तलाश कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़े : स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्त हुए मुख्यमंत्री योगी, बोले- आम आदमी को दिखना चाहिए सुधार का असर

यह भी पढ़े : 14 दिन पहले घर में गूंजी थी बच्चे की किलकारी, अब पसरा है मातम, पिता और पत्नी को गोलियों से भूनने की कहानी ने दहला दिया बुलंदशहर

यह भी पढ़े : पेट्रोल-डीजल ने फिर दिया महंगाई का झटका, 10 दिन में चौथी बार बढ़े दाम

यह भी पढ़े : हर ब्लॉक में लगेगी जनता दरबार जैसी चौपाल, सड़क पर नमाज और सार्वजनिक कुर्बानी पर सख्त रोक

यह भी पढ़े : 2027 चुनाव मिशन में जुटी बसपा, मायावती ने कार्यकर्ताओं को दिया ‘वोट सुरक्षा’ मंत्र

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *