होम उप्र न्यूज़ कानपुर में प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, प्रशिक्षक समेत दो पायलटों की मौत

कानपुर में प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, प्रशिक्षक समेत दो पायलटों की मौत

0
10

चकेरी से उड़ान भरने के करीब 20 मिनट बाद खेत में गिरा डुअल इंजन विमान, मौके पर पहुंचीं रेस्क्यू टीमें

कानपुर। यूपी के कानपुर में ग्वालटोली थाना क्षेत्र अंतर्गत नत्थापुरवा गांव के बाहरी इलाके में गुरुवार दोपहर एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हाे गया। इस हादसे में प्रशिक्षु पायलट और प्रशिक्षक की मौत हो गई। रेस्क्यू टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

सुबह करीब 11:30 बजे उड़ान भरी थी

पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि चकेरी स्थित गर्ग एविएशन ट्रेनिंग सेंटर से चार सीट वाले डुअल इंजन टेकनम विमान ने सुबह करीब 11:30 बजे उड़ान भरी थी। ट्रेनिंग सेंटर के प्रशिक्षक सचिन भाटिया निवासी गुजरात और ट्रेनी पायलट अभिषेक पुजारी निवासी कर्नाटक विमान काे लेकर करीब 20 मिनट उड़ान के बाद चकेरी से गंगा बैराज क्षेत्र के पास नत्थापुरवां गांव पहुंचे ही थे कि तभी अचानक विमान ऊंचाई से खेत में जा गिरा। विमान के गिरते ही तेज आवाज से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में ग्रामीण की भीड़ घटनास्थल जमा हाे गई।

पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पहुंची

स्थानीय लाेगाें की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पहुंची और राहत-बचाव कार्य में जुट गई। इस दाैरान रेस्क्यू कर विमान में फंसे दाेनाें पायलट काे निकालते हुए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती तौर पर मौत की वजह ऊंचाई से गिरने के कारण लगी गंभीर चोट बताई गई हैं।

दुर्घटना के बाद विमान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया

पुलिस आयुक्त ने बताया कि एविएशन से जानकारी में पता चला कि सचिन भाटिया के पास करीब 3000 घंटे की उड़ान का अनुभव था। उन्हाेंने बताया कि दुर्घटना के बाद विमान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है और उसके हिस्से खेत में बिखर गए हैं।

उन्हाेंने बताया कि विमान के मलबे और आसपास मौजूद अन्य साक्ष्यों को सुरक्षित कर लिया गया। हादसे की सूचना नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) को दे दी गई है। विमान दुर्घटना की तकनीकी और अन्य विस्तृत जांच डीजीसीए की टीम करेगी।

दुर्घटना को लेकर अभी कोई अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया

पुलिस की शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान का इस्तेमाल प्रशिक्षण के लिए किया जा रहा था। कंपनी की ओर से शुरुआती तौर पर दावा किया गया है कि वर्ष 2023 से गर्ग एविएशन के पास मौजूद इस विमान में रखरखाव से जुड़ी कोई कमी नहीं थी। हालांकि, दुर्घटना के कारण को लेकर अभी कोई अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है। विमान की तकनीकी स्थिति और रखरखाव से जुड़े रिकॉर्ड की जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़े : सपा का बड़ा महिला कार्ड, सत्ता में आई तो हर महिला को सालाना ₹40 हजार: अखिलेश

यह भी पढ़े : यूपी में 60+ महिलाओं को रोडवेज में मुफ्त सफर, सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना

यह भी पढ़े : यूपी में इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बड़ा इजाफा, अब हर महीने मिलेंगे 25 हजार रुपये

यह भी पढ़े : योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: यूपी में 250 नई इलेक्ट्रिक बसें, 2.76 लाख छात्रों के लिए खुलेगा छात्रवृत्ति पोर्टल

यह भी पढ़े : यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला: 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा