smupnews

होटल के कमरे में युवती ने लगाई फांसी, चारबाग के होटल में मिला शव

लखनऊ । राजधानी के नाका हिंडोला थाना क्षेत्र में स्थित चारबाग के एक होटल में युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार खीरी जनपद की रहने वाली 22 वर्षीय गुंजन मिश्रा 25 मई से होटल मिलन के कमरा नंबर-23 में ठहरी हुई थी। बुधवार शाम काफी देर तक कमरे से बाहर न निकलने पर होटल कर्मचारियों को संदेह हुआ, जिसके बाद डायल-112 पर सूचना दी गई।

पुलिस पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से था बंद

सूचना मिलते ही नाका हिंडोला पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे होटल स्टाफ की मौजूदगी में खुलवाया गया। अंदर युवती दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मौके पर फील्ड यूनिट टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए

मौके पर फील्ड यूनिट टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं।

लखनऊ में संदिग्ध हालात में घायल युवक की मौत

लखनऊ के विभूतिखंड थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से घायल मिले युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान अयोध्या निवासी 28 वर्षीय शिवम सिंह के रूप में हुई है।पुलिस के मुताबिक शिवम सिंह 25/26 मई की रात अपने दोस्तों के साथ कार से लखनऊ आए थे। 26 मई की सुबह करीब चार बजे वह लखनऊ पब्लिक स्कूल के पास गंभीर हालत में मिले, जिसके बाद उन्हें गोमतीनगर स्थित केएनएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहां आईसीयू में उनका इलाज चल रहा था।

कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही

घटना के संबंध में मृतक के भाई सौरभ सिंह की तहरीर पर विभूतिखंड थाने में पहले ही मुकदमा दर्ज किया गया था। इलाज के दौरान बुधवार देर रात शिवम सिंह की मौत हो गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अब आवश्यक धाराओं की बढ़ोतरी की जा रही है। वहीं कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : “SIR पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर: चुनाव आयोग को मिला मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का पूरा अधिकार”

यह भी पढ़े : रास्ते में छिन गई एक जिंदगी: हादसे के बाद सड़क पर तड़पती रही मीरा देवी, कट गया हाथ और मौत ने छीन ली सांसें

यह भी पढ़े : सपा विधायक के घर पर आधी रात हमला, लाठी-डंडों से गुंडागर्दी, परिवार को जान से मारने की धमकी

यह भी पढ़े : स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्त हुए मुख्यमंत्री योगी, बोले- आम आदमी को दिखना चाहिए सुधार का असर

यह भी पढ़े : 14 दिन पहले घर में गूंजी थी बच्चे की किलकारी, अब पसरा है मातम, पिता और पत्नी को गोलियों से भूनने की कहानी ने दहला दिया बुलंदशहर

यह भी पढ़े : पेट्रोल-डीजल ने फिर दिया महंगाई का झटका, 10 दिन में चौथी बार बढ़े दाम

यह भी पढ़े : हर ब्लॉक में लगेगी जनता दरबार जैसी चौपाल, सड़क पर नमाज और सार्वजनिक कुर्बानी पर सख्त रोक

यह भी पढ़े : 2027 चुनाव मिशन में जुटी बसपा, मायावती ने कार्यकर्ताओं को दिया ‘वोट सुरक्षा’ मंत्र

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *