smupnews

मथुरा में खूनी संग्राम! बीच गांव चली ताबड़तोड़ गोलियां, परिक्रमार्थियों में मची चीख-पुकार

मथुरा । मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र स्थित महोली गांव गुरुवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच ऐसा खूनी संघर्ष हुआ कि पूरा गांव रणक्षेत्र में बदल गया। दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले और खुलेआम अवैध हथियारों से फायरिंग की गई। घटना के दौरान गांव में भगदड़ मच गई और परिक्रमार्थियों समेत ग्रामीण जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए।

कई महीनों से विवाद चला आ रहा था

बताया जा रहा है कि गुड्डी प्रधान और चंद्रपाल पक्ष के बीच कई महीनों से विवाद चला आ रहा था। अधिक मास परिक्रमा के दौरान लगाए गए सेवा शिविर में मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और आधे घंटे तक गांव में गोलियां चलती रहीं।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लोगों ने खुलेआम हथियार लहराए और ताबड़तोड़ फायरिंग की। वायरल वीडियो में भी गांव के बीच दहशत का खौफनाक मंजर दिखाई दे रहा है। गोली लगने से कई लोग घायल हो गए। संजू के सीने में और रवि के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे पक्ष के हरिओम के सिर और सावित्री के हाथ में गोली लगने की सूचना है।

घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया

घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।सूचना मिलते ही एसपी सिटी राजीव कुमार और सीओ अनिल कपरवान भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है और जल्द गिरफ्तारी की बात कह रही है।

यह भी पढ़े : स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्त हुए मुख्यमंत्री योगी, बोले- आम आदमी को दिखना चाहिए सुधार का असर

यह भी पढ़े : 14 दिन पहले घर में गूंजी थी बच्चे की किलकारी, अब पसरा है मातम, पिता और पत्नी को गोलियों से भूनने की कहानी ने दहला दिया बुलंदशहर

यह भी पढ़े : पेट्रोल-डीजल ने फिर दिया महंगाई का झटका, 10 दिन में चौथी बार बढ़े दाम

यह भी पढ़े : हर ब्लॉक में लगेगी जनता दरबार जैसी चौपाल, सड़क पर नमाज और सार्वजनिक कुर्बानी पर सख्त रोक

यह भी पढ़े : 2027 चुनाव मिशन में जुटी बसपा, मायावती ने कार्यकर्ताओं को दिया ‘वोट सुरक्षा’ मंत्र

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *