होम उप्र न्यूज़ लायंस क्लब गौरव और रैनबो का अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न

लायंस क्लब गौरव और रैनबो का अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न

0
16

नए पदाधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी, बच्चों में सेवा भावना के लिए ‘लायंस लियो’ का गठन

प्रयागराज। लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321ई के अंतर्गत लायंस क्लब प्रयागराज गौरव और लायंस क्लब प्रयागराज रैनबो का संयुक्त अधिष्ठापन समारोह सिविल लाइंस स्थित होटल में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंडलाध्यक्ष उदय चंदानी उपस्थित रहे।

समारोह में इनॉगरल ऑफिसर के रूप में प्रकाश जी अग्रवाल एवं इंस्टालिंग ऑफिसर के रूप में रागिनी चैतन्य पांड्या उपस्थित रहीं। नव नियुक्त सदस्यों को उपमंडलाध्यक्ष प्रथम उमेश चंद्र कक्कड़ द्वारा दीक्षा दिलाई गई।

इस अवसर पर लायंस क्लब गौरव के अध्यक्ष डॉ. पुष्पेंद्र प्रताप, सचिव अनिल विश्वकर्मा और कोषाध्यक्ष लायन सुनील गुप्ता ने अपने पद का दायित्व ग्रहण किया। वहीं, लायंस क्लब रैनबो के अध्यक्ष लायन राहुल श्रीवास्तव, सचिव लायन राहुल गुप्ता और कोषाध्यक्ष अतुल स्टेनली ने भी अपने पदों की जिम्मेदारी संभाली।

मीडिया चेयरपर्सन लालू मित्तल ने बताया कि बच्चों में बचपन से ही सेवा भावना विकसित करने के उद्देश्य से लायंस क्लब द्वारा ‘लायंस लियो’ नामक संगठन बनाया गया है। इसके अध्यक्ष प्रज्ञा गुप्ता, सचिव सगुन गुप्ता और कोषाध्यक्ष सौर्य बनाए गए।कार्यक्रम का संचालन मंडल इवेंट चेयरपर्सन लायन हिमांशु गुप्ता ने किया।

समारोह में पीडीजी कुंवर बी.एम. सिंह, पीडीजी डॉ. आर.के.एस. चौहान, कैबिनेट सचिव बालाजी, सतीश टंडन, मीडिया चेयरपर्सन लालू मित्तल, दीपक अग्रवाल, राजीव गुप्ता, डॉ. रेखा संजय तिवारी, डॉ. सीमा आर.के. सिंह, जोनिशा अभय गुप्ता, नागेंद्र सिंह, अंशुल निगम, हेमा जगमोहन अग्रवाल, डॉ. वैशाली अवनीश सक्सेना, आलोक वैश्य, वर्षा, सुमन सिंह, मुकेश नेगी और पंकज मल्लिक सहित रैनबो एवं गौरव क्लब के सभी सदस्य तथा शहर के गणमान्य लायन सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम में नए पदाधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी गईं। समारोह सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।

यह भी पढ़े : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं के मानदेय वृद्धि का शासनादेश जारी, इसी माह से लागू

यह भी पढ़े : यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव में बोले योगी- अब दंगा, कर्फ्यू और उपद्रव मुक्त है प्रदेश

यह भी पढ़े : घर से साथ निकले थे मां-पिता और बेटा, सड़क हादसे ने एक साथ उजाड़ दिया पूरा परिवार

यह भी पढ़े : सपा का बड़ा महिला कार्ड, सत्ता में आई तो हर महिला को सालाना ₹40 हजार: अखिलेश

यह भी पढ़े : यूपी में 60+ महिलाओं को रोडवेज में मुफ्त सफर, सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना

यह भी पढ़े : यूपी में इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बड़ा इजाफा, अब हर महीने मिलेंगे 25 हजार रुपये