होम देश प्रदेश तीज मनाने जा रहे परिवार की बोलेरो ट्रक से टकराई, 9 की...

तीज मनाने जा रहे परिवार की बोलेरो ट्रक से टकराई, 9 की मौत

0
31

भंडारा में नागपुर-रायपुर हाईवे पर खड़े ट्रक से भिड़ी बोलेरो, मृतकों में 6 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल

भंडारा। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं। तीज का त्योहार मनाने छत्तीसगढ़ से नागपुर जा रहे लोगों से भरी बोलेरो नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े एक ट्रक से जा टकराई। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

दर्दनाक दुर्घटना पिंपलगांव के पास मुंडिपार और पिंपलगांव के बीच तड़के करीब तीन बजे हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बोलेरो में 16 से 17 लोग सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

मौके पर आठ की मौत, एक महिला ने रास्ते में तोड़ा दम

हादसे के बाद स्थानीय लोग और राहगीर सबसे पहले मदद के लिए पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को क्षतिग्रस्त बोलेरो से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इलाज के लिए नागपुर ले जाई जा रही एक महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई।

मृतकों में छह महिलाएं और तीन बच्चे शामिल बताए गए हैं। बच्चों की उम्र पांच साल से कम बताई जा रही है। चार मृतक एक ही परिवार के सदस्य बताए गए हैं, जबकि अन्य मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

कई घायलों की हालत गंभीर

हादसे में बोलेरो चालक समेत कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को पहले नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भंडारा और नागपुर के अस्पतालों में रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार, चालक और तीन बच्चों को भंडारा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज नागपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

तीज की खुशियों से पहले छाया मातम

बताया जा रहा है कि बोलेरो में सवार सभी लोग छत्तीसगढ़ से तीज का त्योहार मनाने नागपुर जा रहे थे। लेकिन मंजिल तक पहुंचने से पहले ही हाईवे पर हुए इस हादसे ने नौ लोगों की जिंदगी छीन ली।

मृतकों में सरिता वर्मा नाम की महिला भी शामिल बताई जा रही है। उनके परिजन ने बताया कि परिवार के लोग तीज के मौके पर नागपुर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं के मानदेय वृद्धि का शासनादेश जारी, इसी माह से लागू

यह भी पढ़े : यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव में बोले योगी- अब दंगा, कर्फ्यू और उपद्रव मुक्त है प्रदेश

यह भी पढ़े : घर से साथ निकले थे मां-पिता और बेटा, सड़क हादसे ने एक साथ उजाड़ दिया पूरा परिवार

यह भी पढ़े : सपा का बड़ा महिला कार्ड, सत्ता में आई तो हर महिला को सालाना ₹40 हजार: अखिलेश

यह भी पढ़े : यूपी में 60+ महिलाओं को रोडवेज में मुफ्त सफर, सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना

यह भी पढ़े : यूपी में इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बड़ा इजाफा, अब हर महीने मिलेंगे 25 हजार रुपये