होम दुनिया कांगो में आग का कहर, 27 बच्चों की मौत

कांगो में आग का कहर, 27 बच्चों की मौत

0
21

बुकावु में 300 से ज्यादा घर और दो स्कूल जले, 29 लोग घायल; मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

किंशासा। अफ्रीकी देश कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के पूर्वी हिस्से में आग की भीषण घटनाओं ने भारी तबाही मचाई है। सुद-किवु प्रांत की राजधानी बुकावु में लगी आग में कम से कम 27 बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में 19 लड़कियां और आठ लड़के शामिल हैं। आग की चपेट में आने से 300 से ज्यादा घर और दो स्कूल भी राख हो गए।

कांगो की सरकारी समाचार एजेंसी ‘एजेंस कांगोलीज डी प्रेसे’ (एसीपी) की 10 सितंबर की रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती जानकारी अस्पताल और स्कूल से जुड़े सूत्रों से मिली है। हादसे में 29 लोगों के घायल होने की भी सूचना है।

अस्पतालों में घायलों का इलाज

रिपोर्ट के अनुसार, 17 घायलों का इलाज कदुतु जनरल हॉस्पिटल और 12 घायलों का कदुतु प्रोविंशियल जनरल रेफरल हॉस्पिटल में किया जा रहा है। आग से बागीरा कम्यून स्थित ईपी मोसाला और कदुतु कम्यून स्थित ईपी नोंगों स्कूल भी प्रभावित हुए हैं।

आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आग काशेके, लुगुलु और एलिला समेत तीन सड़कों तक फैल गई। राहत और बचाव कार्य के बीच मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

एक महीने में आग की 18 घटनाओं का दावा

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बुकावु में आग लगने की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि पिछले एक महीने के दौरान आग की करीब 18 घटनाओं में 50 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

स्थानीय लोगों ने सरकार से तत्काल मदद की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि स्कूल का नया सत्र शुरू होने वाला है, लेकिन सैकड़ों परिवारों के घर तबाह हो जाने के बाद उनके सामने बच्चों के साथ रात गुजारने तक का संकट खड़ा हो गया है।

यह भी पढ़े : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं के मानदेय वृद्धि का शासनादेश जारी, इसी माह से लागू

यह भी पढ़े : यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव में बोले योगी- अब दंगा, कर्फ्यू और उपद्रव मुक्त है प्रदेश

यह भी पढ़े : घर से साथ निकले थे मां-पिता और बेटा, सड़क हादसे ने एक साथ उजाड़ दिया पूरा परिवार

यह भी पढ़े : सपा का बड़ा महिला कार्ड, सत्ता में आई तो हर महिला को सालाना ₹40 हजार: अखिलेश

यह भी पढ़े : यूपी में 60+ महिलाओं को रोडवेज में मुफ्त सफर, सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना

यह भी पढ़े : यूपी में इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बड़ा इजाफा, अब हर महीने मिलेंगे 25 हजार रुपये