होम उप्र न्यूज़ प्रेमिका के लिए बना हैवान! पत्नी की हत्या कर गोमती में फेंका...

प्रेमिका के लिए बना हैवान! पत्नी की हत्या कर गोमती में फेंका शव, पति और गर्लफ्रेंड गिरफ्तार

0
17

एसएमयूपीन्यूज,लखनऊ। यूपी की राजधाीन के रहीमाबाद क्षेत्र में पत्नी की हत्या कर शव गोमती नदी में फेंकने के मामले में पुलिस ने पति और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने मिलकर महिला का गला और मुंह दबाकर हत्या की की थी। वारदात के बाद पति ने पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद ही पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करा दी, ताकि मामला घर छोड़कर जाने का लगे।

पुलिस के मुताबिक, सहिजना गांव निवासी उमेन्द्र प्रताप सिंह ने 30-31 जुलाई की रात पत्नी अंजली सिंह के लापता होने की सूचना रहीमाबाद थाने में दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की। इसी बीच 31 जुलाई को इटौंजा क्षेत्र में गोमती नदी से एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान परिजनों ने अंजली सिंह के रूप में की। मृतका के भाई की तहरीर पर रहीमाबाद थाने में हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने शनिवार रात अदौरा मोड़ के पास से पति उमेन्द्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसकी प्रेमिका आरती वर्मा से संबंधों की जानकारी पत्नी अंजली को हो गई थी। वह इसका लगातार विरोध करती थी। इसी बात से परेशान होकर उसने आरती के साथ मिलकर अंजली का मुंह और गला दबाकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद दोनों शव को कार से इटौंजा क्षेत्र ले गए और गोमती नदी में फेंक दिया। पुलिस के अनुसार, उमेन्द्र ने पत्नी के 32 जेवर घर से हटाकर प्रेमिका आरती को दे दिए, ताकि ऐसा लगे कि अंजली जेवर लेकर घर छोड़कर चली गई है। अगले दिन उसने खुद थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी प्रेमिका आरती वर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर मृतका के 32 जेवर, दो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी उमेन्द्र प्रताप सिंह के खिलाफ साल 2020 में हरदोई जिले के लोनार थाने में मारपीट, गाली-गलौज और धमकी का मुकदमा दर्ज है। अन्य जिलों में आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े : अधिवक्ताओं के लिए CM योगी का बड़ा ऐलान, कैशलेस इलाज की सुविधा जल्द होगी लागू

यह भी पढ़े : बंगाल में पुलिस भर्ती का बड़ा ऐलान, 1 लाख नए जवानों की होगी भर्ती, दुर्गापूजा से पहले 14 हजार को मिलेगी तैनाती

यह भी पढ़े : दिल्ली लक्ष्मी योजना को मंजूरी: 17 लाख महिलाओं को हर महीने ₹2,500, 1 अगस्त से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

यह भी पढ़े : लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा कौन हैं?

यह भी पढ़े : मुख्तार अंसारी गैंग के हथियारों पर STF का बड़ा खुलासा, गाजीपुर में 5 FIR

यह भी पढ़े : राष्ट्रमंडल खेल 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन, एक गोल्ड, तीन सिल्वर और एक ब्रॉन्ज से ग्लासगो में गूंजा तिरंगा