होम देश प्रदेश बंगाल में पुलिस भर्ती का बड़ा ऐलान, 1 लाख नए जवानों की...

बंगाल में पुलिस भर्ती का बड़ा ऐलान, 1 लाख नए जवानों की होगी भर्ती, दुर्गापूजा से पहले 14 हजार को मिलेगी तैनाती

0
15

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को घोषणा की कि राज्य में अगले कुछ वर्षों में चरणबद्ध ढंग से एक लाख नए पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 14 हजार पुलिस कॉन्स्टेबल प्रशिक्षण पूरा कर नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इनकी तैनाती आगामी दुर्गापूजा से पहले कर दी जाएगी।

राज्य में प्रति एक लाख की आबादी पर 106 पुलिसकर्मी

भवानी भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में प्रति एक लाख की आबादी पर 106 पुलिसकर्मी हैं, जबकि राष्ट्रीय औसत 155 है। उन्होंने कहा कि पुलिस बल को और सशक्त बनाने के लिए रिक्त पदों पर तेजी से भर्ती की जाएगी। उनके अनुसार राज्य में अभी 47 हजार पद रिक्त हैं तथा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से जुड़े विषय का समाधान होने के बाद भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों के राशन भत्ते में भी वृद्धि की घोषणा की। उन्होंने बताया कि अब तक डेढ़ हजार रुपये मिलने वाला राशन भत्ता बढ़ाकर दो हजार रुपये कर दिया गया है।

शिकायतों के लिए चार टोल फ्री नंबर भी शुरू किए गए

कार्यक्रम में नागरिकों की शिकायतों के लिए चार टोल फ्री नंबर भी शुरू किए गए। इन नंबरों पर राज्य के किसी भी भाग से शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी। मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि झूठी सूचना देने वालों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने यह भी घोषणा की कि राज्य में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की तर्ज पर राज्य अन्वेषण अभिकरण (एसआईए) का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि कानून के दायरे में रहकर पूरी निष्ठा से कार्य करें, राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है।

यह भी पढ़े : पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा फैसला अब फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, दोषियों को मिलेगी जल्द सजा

यह भी पढ़े :फर्जी FASTag से करोड़ों के टोल राजस्व की चोरी का भंडाफोड़

यह भी पढ़े : 150 सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद खुला चोरी का राज, पीजीआई पुलिस ने 20 लाख के जेवरों समेत चार शातिर चोर दबोचे

यह भी पढ़े : UPSSSC ने जारी किया एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती का फाइनल रिजल्ट, 377 अभ्यर्थियों का चयन

यह भी पढ़े : अमरोहा में अनोखी शादी, तीन बहनों ने एक ही युवक से रचाई शादी, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

यह भी पढ़े : विदेशी नागरिकों को ठगने वाले अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर का तकनीकी नेटवर्क बेनकाब, लखनऊ पुलिस की जांच में बड़े खुलासे