होम दुनिया तख्तापलट के बाद पहली बार मीडिया के सामने आएंगी शेख हसीना, बताएंगी...

तख्तापलट के बाद पहली बार मीडिया के सामने आएंगी शेख हसीना, बताएंगी आगे का प्लान

0
16

एसएमयूपीन्यूज,डेस्क। दो साल बाद बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना एक बार फिर सबके सामने आने जा रही हैं। 5 अगस्त 2026 को वह एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। माना जा रहा है कि इस प्रोग्राम में हसीना घर लौटने की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताएंगी। खास बात यह है कि इसी तारीख को दो साल पहले छात्र आंदोलन के बीच बांग्लादेश छोड़ना पड़ा था। 5 अगस्त 2024 को वे भारत आईं थी।

दो साल बाद 5 अगस्त को मीडिया के सामने आएंगी

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना अपनी सरकार के सत्ता से बेदखल होने के लगभग दो साल बाद भारत में पहली बार खुले तौर पर मीडिया के सामने आने जा रही हैं। वह 5 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एक वर्चुअल कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। इस कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली में ‘फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब ऑफ साउथ एशिया’ (FCC साउथ एशिया) द्वारा वर्चुअल रूप से किया जाएगा।

सत्ता से बेदखली के बाद पहली सार्वजनिक उपस्थिति

यह कार्यक्रम शेख हसीना के 15 साल लंबे शासन के पतन की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर आयोजित किया जा रहा है। 5 अगस्त 2024 को आरक्षण प्रणाली के खिलाफ शुरू हुए छात्र आंदोलन ने देशव्यापी सरकार विरोधी आंदोलन का रूप ले लिया था। प्रदर्शनकारियों के सरकारी इमारतों पर कब्जा और हिंसक घटनाओं के बाद शेख हसीना को बांग्लादेश छोड़कर भारत आना पड़ा था, जिससे उनके लगभग दो दशक लंबे शासन का अंत हो गया। भारत आने के बाद से शेख हसीना ने सार्वजनिक कार्यक्रमों और मीडिया से दूरी बनाए रखी थी। ऐसे में यह उनका सत्ता से हटने के बाद पहला बड़ा सार्वजनिक संबोधन माना जा रहा है।

प्रोग्राम में हसीना के बेटे भी होंगे शामिल

वर्चुअल कार्यक्रम में हसीना के बेटे साजीब वाजेद जॉय के अलावा अवामी लीग के अन्य नेता, जैसे पूर्व शिक्षा मंत्री मोहिबुल हसन चौधरी नौफेल और पूर्व क्रिकेटर व सांसद शाकिब अल हसन भी अपनी बातें रखेंगे। बांग्लादेश ह्यूमन राइट्स वॉच के महासचिव मोहम्मद अली सिद्दीकी, बांग्लादेश ह्यूमन राइट्स वॉच USA के निदेशक शाह मोहम्मद बख्तियार, सुरक्षा विश्लेषक अमीनुल हक पोलाश और आतंकवाद-रोधी विश्लेषक अबू ओबैदा अरिन को लेकर भी कहा जा रहा है कि इस प्रोग्राम में शामिल होंगे। इनमें से कुछ लोग व्यक्तिगत रूप से और अन्य लोग वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे।

यह भी पढ़े : अधिवक्ताओं के लिए CM योगी का बड़ा ऐलान, कैशलेस इलाज की सुविधा जल्द होगी लागू

यह भी पढ़े : बंगाल में पुलिस भर्ती का बड़ा ऐलान, 1 लाख नए जवानों की होगी भर्ती, दुर्गापूजा से पहले 14 हजार को मिलेगी तैनाती

यह भी पढ़े : दिल्ली लक्ष्मी योजना को मंजूरी: 17 लाख महिलाओं को हर महीने ₹2,500, 1 अगस्त से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

यह भी पढ़े : लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा कौन हैं?

यह भी पढ़े : मुख्तार अंसारी गैंग के हथियारों पर STF का बड़ा खुलासा, गाजीपुर में 5 FIR

यह भी पढ़े : राष्ट्रमंडल खेल 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन, एक गोल्ड, तीन सिल्वर और एक ब्रॉन्ज से ग्लासगो में गूंजा तिरंगा