होम उप्र न्यूज़ गाजियाबाद में फ्लैट से सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दंपति समेत चार गिरफ्तार

गाजियाबाद में फ्लैट से सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दंपति समेत चार गिरफ्तार

0
12

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार की देर रात को न्यायखंड-तीन स्थित एक फ्लैट में छापेमारी कर देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने रेस्क्यू कर एक महिला को यहां से निकाला है। यहां से दंपति समेत चार लाेगाें को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने आज बताया कि मुखबिर ने दंपति द्वारा फ्लैट में देह व्यापार संचालित किए जाने की सूचना दी थी। सूचना पर छापेमारी की गई। जहां से अजय गुप्ता, उसकी पत्नी अमिता, खोड़ा कॉलोनी निवासी आरिफ, शाहजहांपुर जलालाबाद निवासी शगुन गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि मौके से एक महिला को रेस्क्यू कर निकाला गया। महिला का बयान दर्ज करने के बाद छोड़ दिया गया है। आरोपितों ने देह व्यापार संचालित करने की बात स्वीकारी है। उनके कब्जे से 8,800 रुपये और दो मोबाइल फोन बरामद हुए।

उन्होंने बताया कि पुलिस पूछताछ में दंपति ने बताया कि कुछ माह पहले फ्लैट किराये पर लिया था। वे वॉट्सएप से महिलाओं, युवतियों से संपर्क करते थे। उनकी फोटो ग्राहकों को भेजकर डील करते थे। महिलाओं, युवतियों को नौकरी दिलाने और रुपयों का लालच देकर बुलाते थे। एसीपी ने बताया कि ग्राहकों से ली गई कुछ रकम ही महिलाओं को दी जाती थी। मोबाइल में ग्राहकों व देह व्यापार संचालन करने के साक्ष्य मिले हैं।

यह भी पढ़े : अधिवक्ताओं के लिए CM योगी का बड़ा ऐलान, कैशलेस इलाज की सुविधा जल्द होगी लागू

यह भी पढ़े : बंगाल में पुलिस भर्ती का बड़ा ऐलान, 1 लाख नए जवानों की होगी भर्ती, दुर्गापूजा से पहले 14 हजार को मिलेगी तैनाती

यह भी पढ़े : दिल्ली लक्ष्मी योजना को मंजूरी: 17 लाख महिलाओं को हर महीने ₹2,500, 1 अगस्त से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

यह भी पढ़े : लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा कौन हैं?

यह भी पढ़े : मुख्तार अंसारी गैंग के हथियारों पर STF का बड़ा खुलासा, गाजीपुर में 5 FIR

यह भी पढ़े : राष्ट्रमंडल खेल 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन, एक गोल्ड, तीन सिल्वर और एक ब्रॉन्ज से ग्लासगो में गूंजा तिरंगा