होम उप्र न्यूज़ हरित भारत का संकल्प: मंगल भूमि फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने किया पौधरोपण,...

हरित भारत का संकल्प: मंगल भूमि फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

0
18

प्रयागराज। र्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के संकल्प को सशक्त बनाने के उद्देश्य से नेहरू ग्राम भारती (मानित विश्वविद्यालय), प्रयागराज के शशि परिसर शोध केंद्र में मंगल भूमि फाउंडेशन एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के संयुक्त तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो. अमिताभ कर ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के सच्चे संरक्षक हैं। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और घटते हरित क्षेत्र की चुनौती का समाधान व्यापक वृक्षारोपण तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण में निहित है। उन्होंने युवाओं से पर्यावरण संरक्षण को अपने जीवन का दायित्व बनाने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि डॉ. पूजा अग्रवाल ने कहा कि प्रकृति के साथ संतुलित संबंध ही सतत विकास का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रत्येक वर्ष पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल करने का आग्रह किया।विशिष्ट अतिथि रामबाबू तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्षारोपण भारतीय संस्कृति की जीवनदृष्टि का अभिन्न अंग है। उन्होंने जल संरक्षण और वृक्ष संरक्षण को एक-दूसरे का पूरक बताते हुए कहा कि आज आवश्यकता केवल पौधे लगाने की नहीं, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने की है। उन्होंने सभी से अपने जीवन में कम से कम एक पौधे का संरक्षण करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. आलोक कुमार मिश्र,जमुनीपुर परिसर, निदेशक ने की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में पर्यावरणीय चेतना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. श्रवण मिश्र ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. आदिनाथ, निदेशक शोध केंद्र ने किया।कार्यक्रम में अतिथियों, शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे तथा उनके संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन “एक पेड़ – एक जीवन” के संदेश के साथ हुआ।कार्य्रकम में प्रमुख रूप से डॉ संजय भारती, श्री सुरेंद्र तिवारी, डॉ राहुल अग्रवाल,श्री विकास त्रिपाठी, राम मनोहर जी, लोकेश पांडे, आशुतोष, अभिनव मणि त्रिपाठी रहे।

यह भी पढ़े : अधिवक्ताओं के लिए CM योगी का बड़ा ऐलान, कैशलेस इलाज की सुविधा जल्द होगी लागू

यह भी पढ़े : बंगाल में पुलिस भर्ती का बड़ा ऐलान, 1 लाख नए जवानों की होगी भर्ती, दुर्गापूजा से पहले 14 हजार को मिलेगी तैनाती

यह भी पढ़े : दिल्ली लक्ष्मी योजना को मंजूरी: 17 लाख महिलाओं को हर महीने ₹2,500, 1 अगस्त से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

यह भी पढ़े : लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा कौन हैं?

यह भी पढ़े : मुख्तार अंसारी गैंग के हथियारों पर STF का बड़ा खुलासा, गाजीपुर में 5 FIR

यह भी पढ़े : राष्ट्रमंडल खेल 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन, एक गोल्ड, तीन सिल्वर और एक ब्रॉन्ज से ग्लासगो में गूंजा तिरंगा