होम उप्र न्यूज़ UP में पांच PCS अधिकारियों का तबादला

UP में पांच PCS अधिकारियों का तबादला

0
6

सत्यम मिश्र को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया, अन्य अधिकारियों के भी बदले गए पद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने बुधवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच PCS अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। तबादले के तहत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

सबसे प्रमुख बदलाव में PCS अधिकारी सत्यम मिश्र को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। इससे पहले सत्यम मिश्र प्रयागराज में अपर जिलाधिकारी (नगर) के पद पर कार्यरत थे।

तबादला सूची के अनुसार मंगलेश दुबे को उप संचालक चकबंदी, प्रयागराज के पद से हटाकर अपर जिलाधिकारी (नगर) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

इसी क्रम में सीमा पाण्डेय का स्थानांतरण अपर नगर आयुक्त, नगर निगम वाराणसी से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), फिरोजाबाद के पद पर किया गया है।

वहीं अभय कुमार पाण्डेय को कानपुर विकास प्राधिकरण में वेटिंग के बाद अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), कासगंज के पद पर भेजा गया था। अब उन्हें फिर से कानपुर विकास प्राधिकरण भेजा गया है।

शासन की ओर से किए गए इस फेरबदल में अधिकारियों को उनके नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर

यह भी पढ़े : तमिलनाडु के अधिकारों की रक्षा और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का संकल्प: सीएम विजय

यह भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर Gen Z को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, फ्री ऑनलाइन कोचिंग और AI ट्रेनिंग का ऐलान