होम उप्र न्यूज़ लखनऊ में पांचवीं मंजिल से गिरकर होटलकर्मी की मौत

लखनऊ में पांचवीं मंजिल से गिरकर होटलकर्मी की मौत

0
16

चारबाग के होटल में काम करता था उत्तराखंड का युवक, जांच जारी

लखनऊ। हुसैनगंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक होटल कर्मचारी की पांचवीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कराया। पुलिस ने मामले की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है।

घटना चारबाग स्थित मोहन होटल चौराहे के पास होटल बालाजी ग्रैंड में हुई। पुलिस के मुताबिक, होटल में कार्यरत प्रणव विश्वास पुत्र पंचानन विश्वास पांचवीं मंजिल की छत से नीचे गिर गया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना करीब सुबह 10 बजे पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही हुसैनगंज थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए।

पुलिस के अनुसार, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि प्रणव पांचवीं मंजिल से किस परिस्थिति में नीचे गिरा। घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है। इसके लिए होटल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना से पहले और उसके दौरान की गतिविधियों की जानकारी मिल सके।

मृतक प्रणव विश्वास मूल रूप से उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद के टैगोर नगर, शक्ति फार्म का रहने वाला था। घटना की जानकारी उसके परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने और अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं के साथ पुलिस ने शव के पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और जांच से सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर

यह भी पढ़े : तमिलनाडु के अधिकारों की रक्षा और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का संकल्प: सीएम विजय

यह भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर Gen Z को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, फ्री ऑनलाइन कोचिंग और AI ट्रेनिंग का ऐलान