घटना के समय वह नशे की हालत में था
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के महिपाल खेड़ा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, युवक के पास अवैध पिस्टल थी और घटना के समय वह नशे की हालत में था। परिजनों के अनुसार, युवक पिस्टल अपनी पत्नी को दिखा रहा था, इसी दौरान अचानक गोली चल गई।
मृतक की पहचान सरसवां निवासी 29 वर्षीय यसार्थ शरण यादव पुत्र शिव शरण यादव के रूप में हुई है। पुलिस को घटना की सूचना रात करीब 11 बजे मिली। सूचना मिलते ही सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की।
इलाज के दौरान हुई मौत
परिजनों ने पुलिस को बताया कि यसार्थ शरण यादव कहीं से एक अवैध पिस्टल लेकर घर आया था। वह अपनी पत्नी को पिस्टल दिखा रहा था। इसी दौरान पिस्टल की मैगजीन नीचे गिर गई। पुलिस के अनुसार, पिस्टल में एक कारतूस मौजूद था और इसी दौरान गोली चल गई।गोली लगने के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल हजरतगंज स्थित सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट को बुलाया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मौके से अवैध पिस्टल और एक खोखा कारतूस बरामद कर सुरक्षित कर लिया है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम समेत आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
अवैध पिस्टल कहां से आई, इसकी भी जांच
पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि युवक के पास अवैध पिस्टल कहां से आई थी। साथ ही हथियार से संबंधित अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज
यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली
यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी
यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर
यह भी पढ़े : तमिलनाडु के अधिकारों की रक्षा और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का संकल्प: सीएम विजय









