गैस लेने के लिए पहुंची थी एजेंसी, घटना के बाद इलाके में हड़कंप
बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में एक इंडेन गैस एजेंसी में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गैस एजेंसी के चौकीदार समेत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।महोबा जिले के खन्ना थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसी कलां (न्यूरिया) गांव की रहने वाली एक महिला ने मटौंध थाने में लिखित तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है।
विरोध करने पर युवती के साथ की मारपीट
पीड़िता के अनुसार, वह 12 सितंबर को दोपहर करीब 2 बजे अपनी बाइक से महोबा के ही अशोक पांडे पुत्र ललता प्रसाद के साथ गैस लेने के लिए इंडेन गैस एजेंसी आई थी।आरोप है कि वहां गैस एजेंसी के चौकीदार दीपू पुत्र मुन्ना गुप्ता और अशोक पांडे उसे जबरन गैस एजेंसी के ऊपर वाले कमरे में ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की, जिससे उसे चोटें आईं।सूत्रों के अनुसार, जब यह घटना घटित हो रही थी, तब नीचे गैस लेने वाले उपभोक्ताओं की भीड़ जमा हो रही थी। इसी दौरान गैस एजेंसी के अन्य कर्मचारी रामलखन कुशवाहा, संदीप पांडे और साहिल बाहर ई-केवाईसी का काम निपटाकर रेवई गांव से वापस लौटे।
13 सितंबर को हुई घटना, 14 को पीडिता ने दी तहरीर
ऊपर का दरवाजा खुला होने के कारण जब कुछ लोग अचानक ऊपर पहुंचे, तो पूरा मामला सामने आया। इसके बाद महिला और अशोक पांडे वहां से बिना गैस लिए ई-रिक्शा द्वारा वापस चले गए। हालांकि, अगले दिन यानी 13 सितंबर को वह महिला दोबारा गैस लेने गई थी।घटना के बाद 14 तारीख को पीड़िता सबसे पहले खन्ना थाने शिकायत लेकर पहुंची थी, लेकिन क्षेत्राधिकार का मामला बताकर उसे मटौंध थाना क्षेत्र में जाने को कहा गया। इसके बाद पीड़िता ने मटौंध थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी दीपेंद्र कुमार सिंह ने तत्काल एक्शन लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दुष्कर्म और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने इन्हें किया गिरफ्तार
इस मामले में दीपू पुत्र मुन्ना गुप्ता चौकीदार, इंडेन गैस एजेंसी, निवासी मटौंध और अशोक पांडे पुत्र ललता प्रसाद पांडे निवासी ग्राम न्यूरिया, सिरसी कलां, थाना खन्ना, जिला महोबा को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी दीपेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण (मेडिकल) के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की बारीकी से जांच-पड़ताल की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज
यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली
यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी
यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर
यह भी पढ़े : तमिलनाडु के अधिकारों की रक्षा और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का संकल्प: सीएम विजय









