मुरादाबाद। वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद सिविल लाइन्स द्वारा महिला जिला चिकित्सालय, सिविल लाइन्स, मुरादाबाद के जच्चा-बच्चा केंद्र में सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

क्लब की अध्यक्ष पूनम रस्तोगी एवं सचिव शुभी रस्तोगी के नेतृत्व में गर्भवती एवं प्रसूता महिलाओं को सेनेटरी पैड, नवजात शिशुओं के लिए डायपर तथा दलिया, बिस्किट, फल, जूस एवं अन्य पोषण सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर चिकित्सकों को उनकी समर्पित सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया तथा पूनम गुप्ता जी द्वारा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, स्वच्छता और स्तनपान के महत्व के प्रति महिलाओं को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी रीना गोयल, क्लब अध्यक्षा पूनम रस्तोगी, क्लब सचिव शुभी रस्तोगी, नीलम, प्रेमवाला, विनीता, नीलू, मेघा, सुनीता,ईशा,मनीषा, शालिनी, सुनीता 2 , संगीता,सहित क्लब की अन्य सदस्याएँ उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के माध्यम से क्लब ने सेवा, करुणा एवं सामुदायिक कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सशक्त रूप से व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान क्लब की सदस्यों ने महिला जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए अस्पताल की उत्कृष्ट व्यवस्था, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण तथा मरीजों के प्रति संवेदनशील सेवाओं की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्वच्छता, अनुशासन और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए एक सकारात्मक और भरोसेमंद वातावरण प्रदान करती हैं। क्लब ने चिकित्सकों एवं समस्त स्वास्थ्य कर्मियों के समर्पित कार्यों की भी सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़े : अधिवक्ताओं के लिए CM योगी का बड़ा ऐलान, कैशलेस इलाज की सुविधा जल्द होगी लागू
यह भी पढ़े : लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा कौन हैं?
यह भी पढ़े : मुख्तार अंसारी गैंग के हथियारों पर STF का बड़ा खुलासा, गाजीपुर में 5 FIR









