होम उप्र न्यूज़ प्रेमिका के लिए बना हैवान, पत्नी की हत्या कर गोमती में फेंका...

प्रेमिका के लिए बना हैवान, पत्नी की हत्या कर गोमती में फेंका शव, पति और गर्लफ्रेंड गिरफ्तार

0
11

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना पुलिस ने युवक और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की हत्या के बाद शव को गोमती नदी में फेंका था।

प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार त्रिगुनायक ने रविवार काे बताया कि 30 जुलाई की रात को सहिजना गांव निवासी उमेंद्र प्रताप ने अपनी पत्नी अंजलि सिंह के घर से गायब होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस बीच 31 जुलाई को इंटौजा क्षेत्र में गोमती नदी से एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान अंजलि के रूप में हुई है। वहीं, महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने विवेचना के दौरान शनिवार की रात को उमेंद्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में उसने बताया कि आरती वर्मा से उसके प्रेम संबंध की जानकारी पत्नी अंजलि को हो गई थी। वह इसका विरोध कर रही थी। इसी वजह से उसने 30 जुलाई की रात को अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को गोमती नदी में फेंक दिया। मृतका के जेवर भी प्रेमिका को दे दिए। वह यह दिखाना चाह रहा था कि पत्नी अपने जेवर लेकर चली गई है। पुलिस ने प्रेमी और प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़े : अधिवक्ताओं के लिए CM योगी का बड़ा ऐलान, कैशलेस इलाज की सुविधा जल्द होगी लागू

यह भी पढ़े : बंगाल में पुलिस भर्ती का बड़ा ऐलान, 1 लाख नए जवानों की होगी भर्ती, दुर्गापूजा से पहले 14 हजार को मिलेगी तैनाती

यह भी पढ़े : दिल्ली लक्ष्मी योजना को मंजूरी: 17 लाख महिलाओं को हर महीने ₹2,500, 1 अगस्त से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

यह भी पढ़े : लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा कौन हैं?

यह भी पढ़े : मुख्तार अंसारी गैंग के हथियारों पर STF का बड़ा खुलासा, गाजीपुर में 5 FIR

यह भी पढ़े : राष्ट्रमंडल खेल 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन, एक गोल्ड, तीन सिल्वर और एक ब्रॉन्ज से ग्लासगो में गूंजा तिरंगा