होम देश प्रदेश संसद में ‘दानपेटी’ के साथ विपक्ष का प्रदर्शन, पुजारी के वेश में...

संसद में ‘दानपेटी’ के साथ विपक्ष का प्रदर्शन, पुजारी के वेश में बैठे पप्पू यादव, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सरकार को घेरा

0
28

राहुल गांधी, खरगे, प्रियंका गांधी समेत INDIA गठबंधन के सांसदों ने किया सांकेतिक विरोध, अमित शाह के इस्तीफे की मांग भी उठाई

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के 12वें दिन शुक्रवार को अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित अनियमितताओं और छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर विपक्ष ने संसद परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान निर्दलीय सांसद पप्पू यादव का अनोखा अंदाज चर्चा का विषय बन गया। वह भगवा वस्त्र पहनकर पुजारी के वेश में दानपेटियों के साथ बैठे, जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई सांसदों ने उनमें सांकेतिक रूप से चंदा डालकर विरोध दर्ज कराया।

संसद के मकर द्वार के सामने हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद और धर्मेंद्र यादव, झारखंड मुक्ति मोर्चा की महुआ माजी सहित INDIA गठबंधन के कई सांसद शामिल हुए। सांसदों के हाथों में बैनर और पोस्टर थे, जिन पर “अमित शाह संसद से गायब क्यों?” जैसे सवाल लिखे थे।

प्रदर्शन के दौरान विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी करते हुए गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की। “अमित शाह इस्तीफा दो”, “अमित शाह सदन में आओ” और “चढ़ावा चोर, गद्दी छोड़” जैसे नारे लगाए गए। सांकेतिक प्रदर्शन के तहत सांसदों ने दानपेटियों में पैसे डाले, जबकि पप्पू यादव ने उन पैसों को अपनी जेब में रखकर राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के आरोपों का प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया।

विपक्ष का कहना है कि वह अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित अनियमितताओं, छात्रों के आंदोलन पर हुई पुलिस कार्रवाई और अन्य जनहित के मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगता रहेगा। विपक्ष ने आरोप लगाया कि इन मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए।

उधर, सरकार की ओर से इन आरोपों पर इस प्रदर्शन के दौरान कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। संसद का मानसून सत्र पहले दिन से ही विभिन्न मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच लगातार टकराव के कारण हंगामेदार बना हुआ है। विपक्ष इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति पर कायम है, जबकि सरकार अपने रुख पर अडिग दिखाई दे रही है।

यह भी पढ़े : अधिवक्ताओं के लिए CM योगी का बड़ा ऐलान, कैशलेस इलाज की सुविधा जल्द होगी लागू

यह भी पढ़े : बंगाल में पुलिस भर्ती का बड़ा ऐलान, 1 लाख नए जवानों की होगी भर्ती, दुर्गापूजा से पहले 14 हजार को मिलेगी तैनाती

यह भी पढ़े : दिल्ली लक्ष्मी योजना को मंजूरी: 17 लाख महिलाओं को हर महीने ₹2,500, 1 अगस्त से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

यह भी पढ़े : लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा कौन हैं?

यह भी पढ़े : मुख्तार अंसारी गैंग के हथियारों पर STF का बड़ा खुलासा, गाजीपुर में 5 FIR

यह भी पढ़े : राष्ट्रमंडल खेल 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन, एक गोल्ड, तीन सिल्वर और एक ब्रॉन्ज से ग्लासगो में गूंजा तिरंगा