होम उप्र न्यूज़ ड्यूटी के लिए निकले सिपाही की तालाब में मिली लाश

ड्यूटी के लिए निकले सिपाही की तालाब में मिली लाश

0
14

बलिया में पुलिसकर्मी की मौत से हड़कंप, मोटरसाइकिल भी तालाब से बरामद

संजीव सिंह,बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में ड्यूटी के लिए घर से निकले सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही परितोष मिश्रा का शव सोमवार सुबह बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के चौरा मोड़ स्थित एक तालाब से बरामद किया गया। तालाब से उनकी मोटरसाइकिल भी मिली है। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे सड़क पर मोड़ के कारण हुई दुर्घटना मानकर चल रही है।

पुलिस के मुताबिक, सिपाही परितोष मिश्रा अपने साथी शिवगोपाल पाल को इलाहाबाद हाईकोर्ट जाने के लिए मोटरसाइकिल से बलिया रेलवे स्टेशन छोड़ने गए थे। वहां से लौटने के दौरान उन्होंने बांसडीहरोड थाना क्षेत्र में तैनात दो-तीन अन्य पुलिसकर्मियों के साथ छाता गांव के पास भोजन किया।

रात की ड्यूटी के लिए निकले थे

भोजन के बाद परितोष मिश्रा ने साथ मौजूद पुलिसकर्मियों को बताया कि उन्हें रात में मोबाइल ड्यूटी पर जाना है। इसके बाद वह अपनी मोटरसाइकिल से वहां से निकल गए। निर्धारित समय पर जब वह बांसडीह कोतवाली में ड्यूटी के लिए नहीं पहुंचे तो साथी पुलिसकर्मियों को चिंता हुई।

इसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई और उनके बारे में जानकारी जुटाई जाने लगी। सोमवार सुबह बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के चौरा मोड़ के पास एक तालाब में उनका शव दिखाई दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। तालाब से सिपाही की मोटरसाइकिल भी बरामद हुई।

मोड़ पर हादसे की आशंका

मोटरसाइकिल के तालाब में मिलने के बाद प्रथम दृष्टया पुलिस सड़क पर मोड़ के दौरान संतुलन बिगड़ने से दुर्घटना की आशंका जता रही है। हालांकि पुलिस ने मामले की सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

एसपी ओमवीर सिंह के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र की जानकारी जुटाने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है।

साथ खाना खाने वाले पुलिसकर्मियों से होगी पूछताछ

एसपी ने बताया कि जिस दौरान परितोष मिश्रा ने अन्य पुलिसकर्मियों के साथ भोजन किया था, उन सभी से पूछताछ की जाएगी। पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने के लिए उनके अंतिम बार साथ रहे पुलिसकर्मियों से जानकारी ली जाएगी।पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी एएसपी दिनेश शुक्ल को सौंपी गई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर DGP राजीव कृष्ण ने फहराया तिरंगा, शहीद निरीक्षक सुनील कुमार को कीर्ति चक्र मिलने को बताया गौरव

यह भी पढ़े : लाल किले के स्वतंत्रता दिवस समारोह से लगातार दूसरी बार दूर रहे राहुल गांधी, विपक्षी नेता भी नदारद

यह भी पढ़े : तमिलनाडु के अधिकारों की रक्षा और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का संकल्प: सीएम विजय

यह भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर Gen Z को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, फ्री ऑनलाइन कोचिंग और AI ट्रेनिंग का ऐलान

यह भी पढ़े : योगी बोले- यूपी अब ‘उपद्रव प्रदेश’ नहीं, ‘उत्सव प्रदेश’, सुशासन मॉडल के रूप में बना रहा पहचान