होम उप्र न्यूज़ फर्रुखाबाद में रिश्तों का कत्ल, बेटे ने पत्थर से कुचलकर मां की...

फर्रुखाबाद में रिश्तों का कत्ल, बेटे ने पत्थर से कुचलकर मां की हत्या, भाई-बहन पर भी किया जानलेवा हमला

0
6

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के शमशाबाद थाना क्षेत्र में बुधवार को बेटे ने अपनी मां को पत्थर से कुचल कुचल कर हत्या कर दी। भाई को घायल कर दिया तो बहन ने कमरे छिपकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

बीच-बचाव काे पहुंची बहन सुषमा पर भी हमला बाेल दिया

थाना क्षेत्र के गांव खुडना बैद्य निवासी नन्ही (52) को उसके पुत्र पंकज ने पत्थर से कुचल कर मार डाला। बीच-बचाव काे पहुंची बहन सुषमा पर भी हमला बाेल दिया, लेकिन उसने खुद काे एक कमरे में बंद कर अपनी जान बचायी। उसने पत्थर मार कर अपने छोटे भाई शिवम को भी घायल कर दिया। परिवार का कहना है कि पंकज पानीपत में नौकरी कर रहा था। पिछले दाे साल से वह मानसिक विक्षप्त चल रहा है। बुधवार काे उसने पत्थर से कुचलकर अपनी मां की हत्या कर दी है। ग्रामीण जब उसे पकड़ने के लिए पहुंचे ताे उन पर भी हमला बाेल दिया। काफी मशक्कत के बाद उसे पकड़कर रस्सी से बांध दिया और पुलिस काे सूचित किया।

पुलिस ने हमलावर पंकज को गिरफ्तार कर लिया

घटना की सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी मोके पर पहुंच गए। पुलिस ने हमलावर पंकज को गिरफ्तार कर लिया। घायल भाई व वहन को समुदायक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रीश कुमार ने बताया कि हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : अधिवक्ताओं के लिए CM योगी का बड़ा ऐलान, कैशलेस इलाज की सुविधा जल्द होगी लागू

यह भी पढ़े : बंगाल में पुलिस भर्ती का बड़ा ऐलान, 1 लाख नए जवानों की होगी भर्ती, दुर्गापूजा से पहले 14 हजार को मिलेगी तैनाती

यह भी पढ़े : दिल्ली लक्ष्मी योजना को मंजूरी: 17 लाख महिलाओं को हर महीने ₹2,500, 1 अगस्त से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

यह भी पढ़े : लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा कौन हैं?

यह भी पढ़े : मुख्तार अंसारी गैंग के हथियारों पर STF का बड़ा खुलासा, गाजीपुर में 5 FIR

यह भी पढ़े : राष्ट्रमंडल खेल 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन, एक गोल्ड, तीन सिल्वर और एक ब्रॉन्ज से ग्लासगो में गूंजा तिरंगा