होम उप्र न्यूज़ झूला बनाने की जिद बनी काल, गले में फंसी रस्सी से 9...

झूला बनाने की जिद बनी काल, गले में फंसी रस्सी से 9 साल के मासूम की दर्दनाक मौत

0
29

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र स्थित गांधीनगर मोहल्ले में बुधवार दोपहर हादसे में नौ वर्षीय बालक की गले में रस्सी फंसने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।मूलरूप से गोपालपुर निवासी पवन कुमार दुबे बिजलीघर के पास दुकान चलाते हैं, का नौ वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार कक्षा पांच का छात्र था। बुधवार दोपहर पवन कुमार दुकान पर थे, जबकि उनकी पत्नी छत पर कपड़े सुखाने गई थीं और बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान आदित्य झूला डालने की जिद कर रहा था। मां ने उसे पढ़ाई करने के लिए डांट दिया, जिसके बाद वह कमरे के अंदर चला गया।

आदित्य को अचेत देखकर मां ने मचाया शोर

बताया गया कि कमरे में उसने झूला बनाने के लिए रस्सी का फंदा बनाकर उसे छत के कुंडे में फंसाने का प्रयास किया। इसी दौरान रस्सी उसके गले में फंस गई और वह अचेत होकर नीचे गिर पड़ा। कुछ देर बाद बहन कमरे में पहुंची तो आदित्य को अचेत देखकर शोर मचाया। परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अजीतमल ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस सीएचसी पहुंची और पंचनामा भरने की कार्रवाई की

सूचना पर अजीतमल कोतवाली पुलिस सीएचसी पहुंची और पंचनामा भरने की कार्रवाई की। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार करते हुए लिखित प्रार्थना पत्र दिया, जिसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया-घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची थी, प्रथम दृष्टया बालक की मौत गले में रस्सी फंसने से हुई है। परिजनों के पोस्टमार्टम से इंकार करने पर पंचनामा भरकर शव उन्हे सुपुर्द कर दिया गया है।

यह भी पढ़े : अधिवक्ताओं के लिए CM योगी का बड़ा ऐलान, कैशलेस इलाज की सुविधा जल्द होगी लागू

यह भी पढ़े : बंगाल में पुलिस भर्ती का बड़ा ऐलान, 1 लाख नए जवानों की होगी भर्ती, दुर्गापूजा से पहले 14 हजार को मिलेगी तैनाती

यह भी पढ़े : दिल्ली लक्ष्मी योजना को मंजूरी: 17 लाख महिलाओं को हर महीने ₹2,500, 1 अगस्त से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

यह भी पढ़े : लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा कौन हैं?

यह भी पढ़े : मुख्तार अंसारी गैंग के हथियारों पर STF का बड़ा खुलासा, गाजीपुर में 5 FIR

यह भी पढ़े : राष्ट्रमंडल खेल 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन, एक गोल्ड, तीन सिल्वर और एक ब्रॉन्ज से ग्लासगो में गूंजा तिरंगा