होमदुनियाफीफा विश्व कप 2026: इंग्लैंड का दमदार प्रदर्शन, फ्रांस को 6-4 से...

फीफा विश्व कप 2026: इंग्लैंड का दमदार प्रदर्शन, फ्रांस को 6-4 से हराकर जीता तीसरा स्थान

मियामी। इंग्लैंड ने शनिवार को फीफा विश्व कप 2026 के तीसरे स्थान के मुकाबले में फ्रांस को रोमांचक मुकाबले में 6-4 से हराकर 1966 में विश्व चैंपियन बनने के बाद विश्व कप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया।

इंग्लैंड ने पहले हाफ में ही चार गोल दागकर मैच पर मजबूत पकड़ बना ली थी। हालांकि दूसरे हाफ में फ्रांस ने चार गोल कर जोरदार वापसी की कोशिश की, लेकिन अंत में बुकायो साका ने पेनल्टी पर अपना हैट्रिक गोल दागा और जूद बेलिंगहैम ने स्टॉपेज टाइम में गोल कर इंग्लैंड की जीत पर मुहर लगा दी।इंग्लैंड के लिए पहले हाफ में डेक्लान राइस और एजरी कॉन्सा ने भी गोल किए और टीम को मजबूत बढ़त दिलाई।

एम्बाप्पे बने गोल्डन बूट की दौड़ में शीर्ष पर

फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बाप्पे ने मुकाबले में दो गोल किए। इसके साथ ही वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक गोल (10) करने वाले खिलाड़ी बन गए और गोल्डन बूट की दौड़ में शीर्ष स्थान पर पहुंच गए।एम्बाप्पे ने विश्व कप में अपने कुल गोलों की संख्या 22 तक पहुंचा दी, जिससे उन्होंने अर्जेंटीना के स्टार लियोनेल मेसी (21 गोल) को पीछे छोड़ते हुए विश्व कप इतिहास के सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में भी बढ़त हासिल कर ली।

ओलीसे ने तोड़ा पेले का रिकॉर्ड

फ्रांस के लिए ब्रैडली बारकोला और उस्मान डेम्बेले ने भी गोल किए, जबकि माइकल ओलीसे ने एम्बाप्पे के दोनों गोल में असिस्ट किया।इन दो असिस्ट के साथ ओलीसे के इस विश्व कप में कुल सात असिस्ट हो गए, जिससे उन्होंने एक ही विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक असिस्ट करने के पेले के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

यह भी पढ़े : UPSSSC ने जारी किया एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती का फाइनल रिजल्ट, 377 अभ्यर्थियों का चयन

यह भी पढ़े : अमेरिका तक पहुंची लखनऊ पुलिस की जांच, अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर के मास्टरमाइंड समेत 3 और गिरफ्तार

यह भी पढ़े : अपराधियों का 100 प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करें : डीजीपी

यह भी पढ़े : लंबे समय तक आपसी सहमति से बने शारीरिक संबंध ‘बलात्कार’ नहीं : हाईकोर्ट

यह भी पढ़े : 150 सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद खुला चोरी का राज, पीजीआई पुलिस ने 20 लाख के जेवरों समेत चार शातिर चोर दबोचे

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments