होम दुनिया पाकिस्तान को धूल चटाने वाले ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान की नई पारी,...

पाकिस्तान को धूल चटाने वाले ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान की नई पारी, फिर भरेंगे उड़ान

0
18

नई दिल्ली । भारतीय वायुसेना के पूर्व ग्रुप कैप्टन और वीर चक्र से सम्मानित अभिनंदन वर्धमान ने अब विमानन क्षेत्र में नई पारी शुरू की है। छह दशक पुराने मिग-21 बाइसन से पाकिस्तान का अत्याधुनिक फाइटर जेट F-16 मार गिराने वाले एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान भारतीय एयरफोर्स का साथ छोड़ चुके हैं। बालाकोट एयरस्ट्राइक के हीरो और वीर चक्र से सम्मानित ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान अब रीजनल एयरलाइंस में कमर्शियल प्लेन उड़ाते नजर आएंगे।

इस एयरलाइन के साथ भरेंगे उड़ान

सूत्रों के मुताबिक, अभिनंदन वर्धमान ने गोवा स्थित क्षेत्रीय एयरलाइन FLY91 में पायलट के तौर पर ज्वाइन किया है। इसी साल 2026 के मार्च महीने में ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान ने एयरफोर्स से प्रीमेच्योर रिटायरमेंट ले लिया। यहां पर ही उनकी 22 साल की शानदार सर्विस का सफर खत्म हुआ। अब जल्द ही अभिनंदन गोवा, हैदराबाद, बेंगलुरु समेत 12 रीजनल शहरों की उड़ान के दौरान आपके हवाई जहाज को उड़ाते हुए नजर आ सकते हैं।

2019 में पाक फाइटर जेट गिराया था

फरवरी 2019 की बात है। तब अभिनंदन वर्धमान भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर थे। वह MiG-21 बाइसन स्क्वाड्रन में तैनात थे और श्रीनगर एयर फोर्स स्टेशन पर ‘ऑपरेशनल रेडीनेस प्लेटफॉर्म’ ड्यूटी पर थे। तभी पाकिस्तान एयरफोर्स के कई फाइटर जेट्स के एक ग्रुप को एलओसी यानी लाइन ऑफ कंट्रोल की तरफ बढ़ते हुए देखा गया। इस ग्रुप को देखे जाने के पांच मिनट बाद ही अभिनंदन वर्धमान को उन्हें रोकने के लिए भेजा गया। उन्होंने दुश्मन के फाइटर जेट को खदेड़ा और उनका पीछा किया। अभिनंदन ने हवा में हुई लड़ाई के दौरान F-16 को मार गिराया। इस दौरान दुश्मन के एक विमान ने कई एडवांस्ड BVR मिसाइलें दागीं, जिनमें से एक उनके विमान से टकरा गई। इससे उन्हें दुश्मन के इलाके में इजेक्ट करना पड़ा।

तीन दिन तक थे पाकिस्तान की हिरासत में

जैसे ही ग्रुप कैप्टन अभिनंदन का फाइटर जेट क्रैश होने लगा, उन्होंने अपनी सीट इंजेक्ट कर दी और पैराशूट के जरिए पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के भीमबेर जिले के होर्रान गांव में लैंड हुए। यहां से LOC यानी भारतीय सीमा की दूरी 7 किलोमीटर थी। यहां से पाकिस्तानी रेंजर उन्हें पकड़कर अपने साथ ले गए। इसके बाद पाकिस्तान में तीन दिन तक हिरासत में भी रहे थे। हालांकि, बाद में भारत के प्रेशर में पाकिस्तान ने अभिनंदन को रिहा कर दिया था।

यह भी पढ़े : सपा का बड़ा महिला कार्ड, सत्ता में आई तो हर महिला को सालाना ₹40 हजार: अखिलेश

यह भी पढ़े : यूपी में 60+ महिलाओं को रोडवेज में मुफ्त सफर, सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना

यह भी पढ़े : यूपी में इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बड़ा इजाफा, अब हर महीने मिलेंगे 25 हजार रुपये

यह भी पढ़े : योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: यूपी में 250 नई इलेक्ट्रिक बसें, 2.76 लाख छात्रों के लिए खुलेगा छात्रवृत्ति पोर्टल

यह भी पढ़े : यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला: 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा