बहादुरगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ में शनिवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो कथित शूटर मारे गए। मृतकों की पहचान प्रवेश और हिमांशु के रूप में हुई है। दोनों पर पिछले महीने हांसी में जिम संचालक कपिल की हत्या में शामिल होने का आरोप था। इस कार्रवाई की पुष्टि हरियाणा एसटीएफ के पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने की।
कपिल की हत्या के बाद जांच में दोनों शूटरों की पहचान हुई थी
एसटीएफ के अनुसार, हांसी में जिम संचालक कपिल की हत्या के बाद जांच में दोनों शूटरों की पहचान हुई थी और उनकी तलाश की जा रही थी। इसी बीच दिल्ली स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट से सूचना मिली कि दोनों आरोपी हथियारों और गोला-बारूद के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।
खुद को घिरता देखकर पुलिस पर शुरू कर दी फायरिंग
सूचना के आधार पर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दोनों को पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरा देख दोनों आरोपितों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें दोनों शूटर घायल हो गए।
मुठभेड़ स्थल से हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद
मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी के पैर में गोली लगी, जबकि चार अन्य अधिकारियों की जान उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचा ली। घायल बदमाशों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल पुलिसकर्मी को बेहतर इलाज के लिए सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल रेफर किया गया।पुलिस का कहना है कि मुठभेड़ स्थल से हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। मामले में आगे की जांच जारी है।
यह भी पढ़े : काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर पीएसी जवान की कार्बाइन से चली गोली, तीन लोग घायल
यह भी पढ़े : UP Crime: छोटे भाई ने सोते समय बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की हत्या
यह भी पढ़े : लखनऊ में मौत की आग: कोचिंग और एनीमेशन सेंटर में फंसे 15 मासूम जिंदा जले
यह भी पढ़े : लखनऊ अग्निकांड : सीएम योगी के निर्देश पर दो सदस्यीय विशेष जांच दल गठित
यह भी पढ़े : लखनऊ कोचिंग आग हादसे में पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार, चार अफसर सस्पेंड
