लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को अपने दो दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे पर राजधानी लखनऊ पहुंचे। चौधरी चरण सिंह (अमौसी) अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके आगमन को लेकर राजधानी में व्यापक तैयारियां की गई हैं और विभिन्न स्थानों पर स्वागत होर्डिंग एवं बैनर लगाए गए हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए कृष्णा नगर मोड़ से उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यालय तक भव्य रोड शो का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। पूरे मार्ग को पार्टी के झंडों और स्वागत द्वारों से सजाया गया है।
दौरे के दौरान नितिन नवीन प्रदेश भाजपा की नवगठित टीम के साथ बैठक कर संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करेंगे और पदाधिकारियों को आगामी कार्यक्रमों तथा संगठन विस्तार को लेकर मार्गदर्शन देंगे।
इसके अलावा, वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्रियों, भाजपा सांसदों और विधायकों के साथ अलग-अलग बैठकों में भी शामिल होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक भी प्रस्तावित है, जिसमें संगठन की गतिविधियों और सरकार के समन्वय सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी।
बैठकों का प्रमुख फोकस वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर रहेगा। पार्टी आगामी चुनाव के लिए संगठन को और मजबूत करने, बूथ स्तर तक रणनीति तैयार करने तथा चुनावी रोडमैप पर व्यापक मंथन करेगी। अपने प्रवास के दौरान नितिन नवीन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों से भी मुलाकात करेंगे।
यह भी पढ़े : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराई बस में लगी आग; 7 की मौत, 22 घायल
यह भी पढ़े : UP Crime: छोटे भाई ने सोते समय बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की हत्या
यह भी पढ़े : लखनऊ में मौत की आग: कोचिंग और एनीमेशन सेंटर में फंसे 15 मासूम जिंदा जले
यह भी पढ़े : लखनऊ अग्निकांड : सीएम योगी के निर्देश पर दो सदस्यीय विशेष जांच दल गठित
यह भी पढ़े : लखनऊ कोचिंग आग हादसे में पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार, चार अफसर सस्पेंड
