उप्र न्यूज़देश प्रदेश

UP Crime: छोटे भाई ने सोते समय बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की हत्या

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई, भाभी और 3 वर्षीय भतीजे की धारदार हथियार से हत्या कर दी। वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान अमित गुप्ता, उनकी पत्नी रंजना गुप्ता और 3 वर्षीय पुत्र रेयांश (रेयान) गुप्ता के रूप में हुई है। घटना रात करीब 3 बजे उस समय हुई जब तीनों अपने कमरे में सो रहे थे।

सोते समय किया गया हमला

जानकारी के मुताबिक, आरोपी छोटा भाई रात में बड़े भाई के कमरे में घुसा और सोते हुए तीनों पर धारदार हथियार (गड़ासा/बांका) से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।बताया जा रहा है कि घर में चीख-पुकार सुनकर परिजन जाग गए। मृतक के पिता कमरे में पहुंचे तो वहां खून से लथपथ तीनों शव पड़े थे और आरोपी हाथ में हथियार लिए कमरे से बाहर निकल रहा था। यह दृश्य देखकर परिजन दहशत में आ गए।

आरोपी हिरासत में, हथियार बरामद

घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कोस्तुभ, एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसके पास से घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

पारिवारिक विवाद की आशंका

एसपी दक्षिणी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। बताया जा रहा है कि परिवार की किराना दुकान और संपत्ति को लेकर दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया।

परिवार में मचा कोहराम

मृतक अमित गुप्ता की शादी करीब 15 वर्ष पूर्व रंजना से हुई थी। दंपति के एक पुत्र और एक गोद ली हुई पुत्री थी। वारदात के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और घटना के पीछे के वास्तविक कारणों की गहराई से पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

यह भी पढ़े : पीओके में बवाल: जेएएसी कार्यकर्ता की मौत के बाद भड़की हिंसा, 11 की मौत, 70 से ज्यादा घायल

यह भी पढ़े : दिल्ली में मौत का तांडव, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 21 जिंदगियां राख

यह भी पढ़े : “आंखों के सामने ढह गया पुल, साथियों की चीखें आज भी कानों में गूंज रही हैं”, हमीरपुर हादसे के बचे मजदूरों ने सुनाई खौफनाक रात की कहानी

यह भी पढ़े : फायरिंग मामले में खान सर को पटना कोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button