होम उप्र न्यूज़ जेन अल्फा से बदसलूकी पर एसपी का एक्शन, कोतवाल समेत 4 पुलिसकर्मी...

जेन अल्फा से बदसलूकी पर एसपी का एक्शन, कोतवाल समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

0
31

हाईवे जाम के दौरान पुलिस पर धमकाने और अभद्र व्यवहार का आरोप, डीएम-एसपी ने गांव पहुंचकर छात्रों से सुनी शिकायत

महोबा। सड़क की बदहाली और जलभराव के विरोध में हाईवे पर प्रदर्शन कर रहे स्कूली छात्रों के साथ कथित अभद्र व्यवहार के मामले में महोबा पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने सख्त कार्रवाई की है। मामले में सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समेत चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

मामला कबरई विकासखंड के रैपुरा कला सहित आसपास के क्षेत्रों का है। बुधवार को विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने सड़क की खराब हालत और जलभराव की समस्या को लेकर झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया।

इसके बाद छात्रों ने पुलिसकर्मियों पर धमकाने और उनके साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। मामला सामने आने पर गुरुवार को जिलाधिकारी गजल भारद्वाज और पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह गांव पहुंचे। अधिकारियों ने चौपाल लगाकर छात्रों और ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं।

संवाद के दौरान छात्रों ने पुलिस के व्यवहार को लेकर अपनी शिकायत अधिकारियों के सामने रखी। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया था।जांच और शिकायत के बाद एसपी ने गुरुवार देर रात सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पांडेय, हेड कांस्टेबल उमाशंकर शुक्ला, अरुण कुमार और अभिषेक पटेरिया को लाइन हाजिर कर दिया।

पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने स्पष्ट किया कि आमजन और विशेषकर बच्चों के साथ किसी भी तरह का अभद्र व्यवहार स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिसकर्मियों को लोगों के साथ संवेदनशील और मर्यादित व्यवहार करने के निर्देश दिए हैं।एसपी की कार्रवाई के बाद महोबा पुलिस विभाग में चर्चा तेज हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ पुलिस की कार्यप्रणाली में संवेदनशीलता और जवाबदेही भी सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर DGP राजीव कृष्ण ने फहराया तिरंगा, शहीद निरीक्षक सुनील कुमार को कीर्ति चक्र मिलने को बताया गौरव

यह भी पढ़े : लाल किले के स्वतंत्रता दिवस समारोह से लगातार दूसरी बार दूर रहे राहुल गांधी, विपक्षी नेता भी नदारद

यह भी पढ़े : तमिलनाडु के अधिकारों की रक्षा और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का संकल्प: सीएम विजय

यह भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर Gen Z को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, फ्री ऑनलाइन कोचिंग और AI ट्रेनिंग का ऐलान

यह भी पढ़े : योगी बोले- यूपी अब ‘उपद्रव प्रदेश’ नहीं, ‘उत्सव प्रदेश’, सुशासन मॉडल के रूप में बना रहा पहचान