देश प्रदेश

दिल्ली में दर्दनाक अग्निकांड: पांच मंजिला इमारत में लगी आग, 3 की मौत; कई लोगों को बचाया गया

नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात एक पांच मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस, दमकल विभाग और बचाव दल ने संयुक्त अभियान चलाकर इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, रात करीब 2:24 बजे गोविंदपुरी थाना पुलिस को तुगलकाबाद एक्सटेंशन स्थित एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके साथ ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां और कैट्स एंबुलेंस भी घटनास्थल पर भेजी गईं।

आग लगने के बाद पूरी इमारत घने धुएं से भर गई, जिससे कई लोग अंदर ही फंस गए। पुलिस, दमकलकर्मियों और राहत-बचाव दल ने जोखिम उठाते हुए इमारत में फंसे आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा। घायलों को Safdarjung Hospital और AIIMS Trauma Centre में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार हादसे में एक 22 वर्षीय युवक और दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। मृतकों की पहचान और अन्य कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक इमारत के भूतल पर बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग भड़की, जिसने वहां खड़े सात दोपहिया वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। इनमें चार्जिंग पर लगा एक इलेक्ट्रिक स्कूटर भी शामिल था।

वाहनों में आग लगने के बाद तेजी से धुआं फैल गया, जिससे ऊपरी मंजिलों पर रह रहे लोग बाहर नहीं निकल सके। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और राहत कार्य पूरा किया।

पुलिस का कहना है कि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए फोरेंसिक और तकनीकी जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की सटीक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े : पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने बनाई ‘इश्क करो पार्टी’, सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा

यह भी पढ़े : फायरिंग मामले में खान सर को पटना कोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक

यह भी पढ़े : पीओके में बवाल: जेएएसी कार्यकर्ता की मौत के बाद भड़की हिंसा, 11 की मौत, 70 से ज्यादा घायल

यह भी पढ़े : दिल्ली में मौत का तांडव, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 21 जिंदगियां राख

यह भी पढ़े : “आंखों के सामने ढह गया पुल, साथियों की चीखें आज भी कानों में गूंज रही हैं”, हमीरपुर हादसे के बचे मजदूरों ने सुनाई खौफनाक रात की कहानी

यह भी पढ़े : यूपी में स्मार्ट मीटर पर बड़ा फैसला, उपभोक्ता खुद तय करेंगे प्रीपेड या पोस्टपेड मीटर

यह भी पढ़े : आर प्रज्ञानंद ने रचा इतिहास, नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बने

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button