कानपुर। कानपुर जिला जेल में उस समय हड़कंप मच गया, जब दो मासूम जुड़वा बेटियों की हत्या के आरोप में बंद कैदी ने धारदार वस्तु से अपनी गर्दन काटकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया। गंभीर हालत में बंदी को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद जेल प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

19 अप्रैल को अपनी जुड़वा बेटियों रिद्धि और सिद्धि की हत्या कर दी थी

जानकारी के मुताबिक, थाना नौबस्ता क्षेत्र के त्रिमूर्ति अपार्टमेंट फेस-2, किदवई नगर निवासी शशि रंजन मिश्रा ने बीते 19 अप्रैल को अपनी जुड़वा बेटियों रिद्धि और सिद्धि की हत्या कर दी थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद बच्चों की मां रेशमा की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।रविवार को जिला जेल में बंद आरोपी ने किसी धारदार वस्तु से अपनी गर्दन काट ली। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। जेल कर्मियों ने तत्काल घायल बंदी को उर्सला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार आरोपी की हालत गंभीर बनी हुई है।

जेल प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी

घटना के बाद जेल प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपी तक धारदार वस्तु आखिर पहुंची कैसे। जेल अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।इस घटना के बाद जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था और बंदियों की निगरानी प्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।

यह भी पढ़े : बागेश्वर धाम से लौट रहे परिवार की खुशियां मातम में बदली, हाईवे पर दर्दनाक हादसे में पांच की मौत

यह भी पढ़े : पड़ोसी से विवाद इतना बढ़ा कि महिला मरा चूहा लेकर पहुंच गई थाने, पुलिस भी रह गई दंग

यह भी पढ़े : पानी पीने की ‘सजा’ में दलित किशोर पर टूटी हैवानियत, जूते में पानी पिलाकर बेरहमी से पीटा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *