होमउप्र न्यूज़पड़ोसी से विवाद इतना बढ़ा कि महिला मरा चूहा लेकर पहुंच गई...

पड़ोसी से विवाद इतना बढ़ा कि महिला मरा चूहा लेकर पहुंच गई थाने, पुलिस भी रह गई दंग

लखनऊ । यूपी के नोएडा की एक पॉश सोसाइटी में पड़ोसियों के बीच चल रहा विवाद उस वक्त अजीब मोड़ पर पहुंच गया, जब एक महिला हाथ में मरा हुआ चूहा लेकर सीधे थाने पहुंच गई। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पड़ोसी उसे परेशान करने के लिए फ्लैट के बाहर बार-बार मरे हुए चूहे फेंक रहा है।घटना सेक्टर-134 स्थित कॉसमॉस सोसाइटी की है।

पॉलीथिन में पैक मरा चूहा पुलिस के सामने रख दिया

यहां रहने वाली महिला तमन्ना शनिवार को एक्सप्रेसवे थाने पहुंची और पॉलीथिन में पैक मरा चूहा पुलिस के सामने रख दिया। महिला की शिकायत सुनकर थाने में मौजूद पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए।महिला का कहना था कि पड़ोसी लंबे समय से उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। पहले उसने इन घटनाओं को नजरअंदाज किया, लेकिन जब बार-बार फ्लैट के बाहर मरे हुए चूहे मिलने लगे तो वह सबूत लेकर थाने पहुंच गई।महिला ने खुद को एनिमल लवर बताते हुए कहा कि जानवरों को मारकर इस तरह इस्तेमाल करना बेहद शर्मनाक और अमानवीय है।

इसे ‘चूहा कांड’ और ‘रैट वॉर’ कहना शुरू कर दिया

वहीं पुलिस ने उसे लिखित शिकायत देने की सलाह दी।इस अजीबोगरीब घटना की चर्चा जल्द ही पूरी सोसाइटी में फैल गई। व्हाट्सऐप ग्रुप पर लोगों ने इसे ‘चूहा कांड’ और ‘रैट वॉर’ कहना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच पहले से विवाद चल रहा था, जो अब इस अनोखे तरीके तक पहुंच गया।फिलहाल पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments