होमउप्र न्यूज़हाईकोर्ट के आदेश पर लखनऊ में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, वकीलों का...

हाईकोर्ट के आदेश पर लखनऊ में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, वकीलों का जोरदार विरोध

लखनऊ। राजधानी में रविवार को प्रशासन ने अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कचहरी और स्वास्थ्य भवन क्षेत्र में बने वकीलों के चैंबरों को हटाना शुरू कर दिया। हाईकोर्ट के निर्देश पर नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम सुबह भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मौके पर पहुंची और बुलडोजर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की।

बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौके पर जमा हो गए

कार्रवाई शुरू होते ही इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौके पर जमा हो गए और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। विरोध कर रहे वकीलों ने कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए नारेबाजी की और अधिकारियों से तीखी बहस भी हुई।स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। हंगामे के दौरान कुछ वकीलों को हटाने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया। इसी बीच एक अधिवक्ता ने विरोध जताते हुए खुद को चैंबर के अंदर बंद कर लिया और कार्रवाई रोकने की मांग करने लगा। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद उसे बाहर निकाला गया।

तय अवधि के बाद भी कब्जे नहीं हटाए गए

प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक स्वास्थ्य भवन चौराहे, चकबस्त चौराहा, सदर तहसील, निबंधन कार्यालय और जिला अदालत के आसपास सड़क, फुटपाथ और नालियों पर अवैध कब्जा कर चैंबर और दुकानें बनाई गई थीं। इन निर्माणों को पहले नोटिस जारी कर हटाने का समय दिया गया था, लेकिन तय अवधि के बाद भी कब्जे नहीं हटाए गए।अधिकारियों का कहना है कि अवैध निर्माणों की वजह से यातायात बाधित हो रहा था और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी कारण कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई की गई। पूरे अभियान के दौरान इलाके में पीएसी और भारी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments