प्रयागराज। प्रयागराज में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 550 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1 करोड़ 10 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली

यह कार्रवाई मन्सूरा बाईपास के पास नवाबगंज थाना क्षेत्र में की गई, जहां पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली। इस दौरान कार से भारी मात्रा में हेरोइन, दो मोबाइल फोन और 700 रुपये नगद बरामद हुए। बरामद वाहन निसान मैग्नाइट कार है, जिसका उपयोग तस्करी में किया जा रहा था।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिश कुमार उर्फ आशीष सोनकर और सौरभ सोनकर के रूप में हुई है, जो प्रयागराज के मांडाखास क्षेत्र के निवासी हैं।

पूछताछ में हुआ खुलासा

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें यह हेरोइन उनके एक अन्य साथी ने उपलब्ध कराई थी और निर्देश दिया गया था कि वे इसे नवाबगंज क्षेत्र में एक तय स्थान पर पहुंचाएं, जहां एक अज्ञात व्यक्ति इसे लेने वाला था। आरोपी इस तरह मादक पदार्थों की सप्लाई कर आर्थिक लाभ कमाते थे।

पुलिस की कार्रवाई जारी

मामले में थाना नवाबगंज में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़े : भीषण गर्मी का असर: स्कूलों के समय में बदलाव, सुबह 7:30 से 12:30 बजे तक होंगी कक्षाएं

यह भी पढ़े : “जिसे ‘पापा’ कहकर पुकारा… उसी ने छीन ली ज़िंदगी”, कानपुर कांड की रूह कंपा देने वाली पूरी कहानी

यह भी पढ़े : यूपी में भीषण गर्मी का कहर, 32 जिलों में लू का अलर्ट जारी

यह भी पढ़े : महज 16 हजार के लिए बच्चों के सामने माता-पिता को उतारा मौत के घाट,हमलावारों का नहीं पसीजा दिल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *