होमउप्र न्यूज़भीषण गर्मी का असर: स्कूलों के समय में बदलाव, सुबह 7:30 से...

भीषण गर्मी का असर: स्कूलों के समय में बदलाव, सुबह 7:30 से 12:30 बजे तक होंगी कक्षाएं

लखनऊ । राजधानी में बढ़ती भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव किया है। जिलाधिकारी विशाख जी ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि 22 अप्रैल से प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के सभी बोर्डों के सरकारी, परिषदीय, गैर-सरकारी और निजी विद्यालय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे।

यह व्यवस्था अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी

डीएम ने स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) को निर्देश दिए गए हैं कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए।

राज्य स्तर पर भी बदला समय

प्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने भी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित रहेंगे, जबकि कक्षाएं 12:30 बजे तक संचालित होंगी।

बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल के अनुसार:

प्रार्थना सभा व योगाभ्यास: 7:30 से 7:40 बजे

मध्यावकाश: 10:00 से 10:15 बजे

शिक्षण कार्य: 7:30 से 12:30 बजे

गर्मी के कारण लिया गया फैसला

प्रदेश में तेजी से बढ़ते तापमान और हीटवेव की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, जिससे बच्चों को राहत मिल सके। शिक्षक संगठनों द्वारा लंबे समय से समय परिवर्तन की मांग की जा रही थी, जिसे अब लागू कर दिया गया है।

मुख्य बिंदु

22 अप्रैल से नए समय लागू

सुबह 7:30 से 12:30 बजे तक कक्षाएं

डीएम ने जारी किया आदेश

हीटवेव से राहत के लिए फैसला

अधिकारियों को सख्ती से पालन के निर्देश

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments