लखनऊ । राजधानी में मंगलवार को डा. रामकृष्ण स्वर्णकार (अपर पुलिस महानिदेशक, पीएसी) की अध्यक्षता में पीएसी मुख्यालय सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पुलिस मॉडर्न स्कूल (PMS) के शैक्षिक परिणामों की विस्तृत समीक्षा की गई।
मुख्यालय के अधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक, सेनानायक, प्रबंधक पीएमएस तथा मुख्यालय के अधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान सीबीएसई परीक्षा में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं और उनके प्रधानाचार्यों की सराहना की गई।
शैक्षणिक स्तर में लगातार हो रही प्रगति पर संतोष व्यक्त किया
समीक्षा में पीएमएस के शैक्षणिक स्तर में लगातार हो रही प्रगति पर संतोष व्यक्त किया गया। साथ ही इस उपलब्धि के लिए राजीव कृष्णा (पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश) के प्रति आभार भी व्यक्त किया गया।इस अवसर पर आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में पुलिस महानिरीक्षक, मध्य जोन, समस्त पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी तथा विभिन्न वाहिनियों के सेनानायकगण भी उपस्थित रहे।
मुख्य बिंदु
पीएसी मुख्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक
PMS के शैक्षिक परिणामों की विस्तृत समीक्षा
95% से अधिक अंक लाने वाले छात्रों का सम्मान
शिक्षा स्तर में सुधार पर जताया संतोष
डीजीपी के प्रति व्यक्त किया गया आभार
