अमेठी । उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां स्कूल के पहले ही दिन एक 3 वर्षीय मासूम की जिंदगी सड़क हादसे में खत्म हो गई। खुशियों से भरा वह पहला दिन, कुछ ही पलों में मातम में बदल गया।मुसाफिरखाना क्षेत्र के पूरे काजिम अली गांव निवासी मोहम्मद उज्जैथ (3) को हाल ही में एक स्कूल में दाखिला दिलाया गया था। बुधवार सुबह वह पहली बार स्कूल जाने के लिए तैयार होकर घर से निकला था। परिवार के चेहरे पर खुशी थी, लेकिन किसे पता था कि यह मासूम का आखिरी सफर साबित होगा।
टक्कर इतनी भीषण थी कि मासूम की मौके पर ही मौत हो गई
बताया जा रहा है कि जैसे ही बच्चा घर के बाहर निकला, सामने से आ रही तेज रफ्तार और अनियंत्रित बस ने उसे कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।घटना की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और हंगामा शुरू हो गया। हालात को काबू में करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।
परिजनों ने इस घटना को महज हादसा नहीं, बल्कि साजिश बताया
परिजनों ने इस घटना को महज हादसा नहीं, बल्कि साजिश बताया है। उनका आरोप है कि बस चालक से पुरानी दुश्मनी थी और उसी के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और लापरवाह ड्राइविंग पर गंभीर सवाल खड़े कर गया है, जहां एक मासूम की जिंदगी लापरवाही की भेंट चढ़ गई।
अमेठी में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
अमेठी जनपद मुख्यालय गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सुल्तानपुर रोड स्थित माधवपुर गांव के पास मंगलवार की रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस लाश को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही में जुट गई। गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मेदन मवई गांव निवासी संतोष ओझा एक मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए माधवपुर गांव गए थे। जहां से देर रात में वापस लौटते समय गौरीगंज सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार संतोष ओझा (45) को कुचल दिया
