होम उप्र न्यूज़ कन्नौज में पत्नी की हत्या का आरोप, दो बच्चों को लेकर पति...

कन्नौज में पत्नी की हत्या का आरोप, दो बच्चों को लेकर पति फरार

0
8

प्रेम प्रसंग के शक में वारदात की आशंका, घर में आग बुझने के बाद मिला महिला का कंकाल; आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के जगतपुर गांव में गुरुवार की सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां प्रेम प्रसंग के शक में एक पति ने अपनी पत्नी को कुर्सी से बांधकर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया। घटना के बाद आरोपित अपने दोनों बच्चों को लेकर मौके से फरार हो गया।

सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घर के अंदर जांच करने पर महिला का जला हुआ कंकाल मिला। मृतका की पहचान सोनम के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि जगतपुर गांव निवासी सुखवीर सिंह उर्फ मोनू हरियाणा के हिसार में निजी नौकरी करता है। उसने करीब 11 साल पहले सोनम से प्रेम विवाह किया था। दोनों के 07 साल का बेटा और 05 साल की बेटी हैं। सुखवीर करीब 15 दिन पहले ही गांव आया था। आज सुबह करीब 8:00 बजे उसने अपने पत्नी को कुर्सी से बांधकर घर में आग लगा दी और अपने दोनों बच्चों को लेकर फरार हो गया।

मोबाइल पर बात करने को लेकर हुआ था विवाद

ग्रामीणों का दावा है कि आरोपित सुखवीर ने कुछ दिन पहले सोनम को गांव के ही एक युवक से मोबाइल पर बात करते पकड़ लिया था। इसके बाद से दोनों के बीच लगातार कलह चल रही थी। गुरुवार सुबह आरोपित गुस्से में घर से निकला और कुछ देर बाद बोतल में पेट्रोल लेकर वापस लौटा। आरोप है कि उसने सोनम को कुर्सी से बांधकर आग लगा दी और दोनों बच्चों को लेकर फरार हो गया।

मौके पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, क्षेत्राधिकारी मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी कपिल दुबे और चौकी इंचार्ज गजेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे पर साक्ष्य जुटाते हुए कंकाल को कब्जे में ले लिया। एसपी ने बताया कि फरार आरोपित पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही है।

यह भी पढ़े : बकरे की लाश जलाकर खुद को मुर्दा घोषित कराया, पत्नी ने की तेरहवीं; 18 महीने बाद पुलिस ने दबोचा

यह भी पढ़े : नकली पोस्टर से विपक्षी एकता नहीं तोड़ पाएगी भाजपा: अखिलेश

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी