बेटे के साथ पैदल जा रही थी महिला, बाइक सवार दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
नोएडा। बिसरख थाना क्षेत्र से बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन और सोने का लॉकेट लूट लिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।बिसरख थाना प्रभारी रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि दीपिका अरोड़ा ने बुधवार सुबह को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह बीती रात को अपने बेटे के साथ महागुन माईवुड सोसाइटी ग्रेटर नोएडा वेस्ट के पास के रास्ते से पैदल ही गुजर रही थी।
तभी बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन और लॉकेट लूट लिया। बेटे ने उन्हें राेकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश भाग खड़े हुए।महिला ने लूट की शिकायत थाना में की है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोसाइटी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
मीरजापुर : दुपट्टे के सहारे लटकती मिली विवाहिता की लाश
मीरजापुर के हलिया थाना क्षेत्र के बरुआ गांव में मंगलवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। उसका शव घर के अंदर दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
बरुआ गांव निवासी नीरज वर्मा की पत्नी खुशबू (26) की मंगलवार शाम करीब सात बजे मौत हुई। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में घर के अंदर दुपट्टे के सहारे लटकने से मौत की बात सामने आई है। हालांकि, मृतका के पिता कपूर चंद ने बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े : तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी
यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज
यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली
यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी
यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर









