होम उप्र न्यूज़ बिजनौर में दारोगा पर 21 हजार लेने का आरोप, वीडियो वायरल

बिजनौर में दारोगा पर 21 हजार लेने का आरोप, वीडियो वायरल

0
12

बिजनौर। उत्तराखंड के काशीपुर निवासी एक युवक ने नगीना देहात थाने में तैनात दरोगा पर धमकी देकर 21 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। युवक का आरोप है कि शांतिभंग के मामले में चालान और एसडीएम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद भी दरोगा ने उसे अपने कमरे में बुलाकर रुपये मांगे। मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

युवक ने अधिकारियों को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की

युवक ने अधिकारियों को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है। काशीपुर के गांव मिस्सरवाला निवासी सुहैल अब्बास ने वीडियो जारी कर बताया कि कुछ दिन पहले उनकी पत्नी मायके चली गई थीं। 18 सितंबर को वह पत्नी को लेने जोगीरंपुरी स्थित दरगाह पहुंचे थे। वहां विवाद होने के बाद पत्नी ने नगीना देहात थाने में उनके खिलाफ शिकायत की।

शांतिभंग में चालान कर भेजा एसडीएम कोर्ट

सुहैल का आरोप है कि शिकायत के बाद पुलिस ने उन्हें थाने बुलाया, जहां दरोगा बादशाह खान ने उनके साथ गाली-गलौज की और पूरी रात थाने में बैठाए रखा। अगले दिन उनका शांतिभंग के आरोप में चालान कर एसडीएम कोर्ट भेज दिया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई।आरोप है कि जमानत मिलने के बाद दो सिपाही उन्हें दोबारा थाने ले गए और दरोगा के कमरे में ले जाकर रुपये मांगे।

सुहैल ने आरोप लगाया कि उनसे सात हजार रुपये नकद लिए गए

सुहैल के मुताबिक, रुपये देने से इनकार करने पर उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी । सुहैल ने आरोप लगाया कि उनसे सात हजार रुपये नकद लिए गए, जबकि 12 हजार रुपये अनस के क्यूआर कोड पर ऑनलाइन ट्रांसफर कराए गए। इसके बाद घर पहुंचने पर भी उनसे दो हजार रुपये ऑनलाइन लिए गए। इस तरह कुल 21 हजार रुपये लिए जाने का आरोप लगाया गया है।मामले की शिकायत मिलने के बाद एसपी के के विश्नोई ने जांच एएसपी देहात को सौंप दी है। पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की स्थिति स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़े : तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी

यह भी पढ़े : UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 PCS के बाद 35 IPS अफसरों के तबादले, कई कमिश्नरेट और वाहिनियों के बदले कमांडर

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर