होम उप्र न्यूज़ लापता पति की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिये मलिहाबाद थाने के चक्कर...

लापता पति की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिये मलिहाबाद थाने के चक्कर काट रही पत्नी

0
21

दस दिनों से लापता है पति, परिवारीजन जता रहे अनहोनी की आशंका

मलिहाबाद, लखनऊ। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल क्यों न उठे, जब एक पीड़ित महिला दस दिनों से अपनी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिये थाने के चक्कर काट रही हो। फिर भी मलिहाबाद पुलिस उसके लापता पति के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। परिवारीजनों ने अनहोनी की भी आशंका जताते हुए एसीपी मलिहाबाद को शिकायती पत्र दे रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।

बक्सी का तालाब के थाना सैरपुर निवासिनी रोशनी एसीपी को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसका पति अमित विगत 18 सितंबर को अपने मामा मलिहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मधवापुर निवासी चंदीलाल के घर आया था। जो यह से उसके दूसरे दिन 19 सितंबर को इसी थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ी संजर खां एक रिश्तेदारी में मौत हो गई थी जिसमें शामिल होने अपने मामा चंदीलाल व मधवापुर निवासिनी एक महिला के साथ चला गया।

मलिहाबाद थाने में 21 सितंबर को लापता होने की तहरीर दी

रोशनी ने बताया कि उसकी अपने पति से देर शाम को बात हुई थी। लेकिन 19 सितंबर से उससे कोई बात नहीं हुई। साथ ही उसके पति का फोन बंद जाने लगा। तो उसने अमित के मामा से जानकारी की। लेक्स कही कुछ नहीं पता चला तो अमित के भाई करन ने मलिहाबाद थाने में 21 सितंबर को लापता होने की तहरीर दी। इसपर जब कापी कार्यवाही नहीं हुई तो लापता अमित की पत्नी रोशनी ने 26 सितंबर को थाने में पुनः तहरीर दी, इसपर भी जब कोई कार्यवाही नहीं हुई तो महिला ने 29 सितंबर को एसीपी से न्याय की गुहार लगाई है।

लापता पति की पत्नी ने प्रेमिका व उसके भाई पर लगाए आरोप

एसीपी मलिहाबाद को दी गई तहरीर में लापता अमित की पत्नी रोशनी ने आरोप लगाया है मधवापुर निवासिनी एक महिला से उसके पति का प्रेम प्रसंग था। जिसका मायका गढ़ी संजर खां है। महिला का आरोप है कि 19 सितंबर की रात्रि को उसका पति अमित अपनी प्रेमिका के मायके में उसी के घर पर रुका था। रोशनी को शक है कि उसकी प्रेमिका ने अपने भाई राजू के साथ मिलकर उसके पति को लापता कर दिया है । साथ ही यह भी लापता अमित की पत्नी रोशनी ने आशंका जताई है कि उक्त दोनों अप्रिय घटना भी घटित कर सकते है।

यह भी पढ़े : तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी

यह भी पढ़े : UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 PCS के बाद 35 IPS अफसरों के तबादले, कई कमिश्नरेट और वाहिनियों के बदले कमांडर

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर