होम उप्र न्यूज़ अधेड़ किसान की डाला से कुचलकर की गई हत्या, दो घायल

अधेड़ किसान की डाला से कुचलकर की गई हत्या, दो घायल

0
18

मलिहाबाद में पुरानी रंजिश में वारदात का आरोप, तीन लोग नामजद; कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम

मलिहाबाद, लखनऊ । पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक ने घर के बाहर चारपाई पर बैठे लोगों की जान लेने की नियत से डाला चढ़ा दिया। जिससे एक अधेड़ किसान की मौत हो जबकि दो अन्य घायल हो गए। दूसरे दिन पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर घर पहुंचे परिजनों ने आरोपियों के घर पर बुलडोजर कार्यवाही के साथ एनकाउंटर की मांग को लेकर नबीपनाह अंधे की चौकी मार्ग जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। जो देर शाम तक जारी है।

मलिहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कसमंडीकलां में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक युवक फरजान ने सोमवार देर शाम करीब साढ़े 8 बजे कुम्हारन टोला निवासी श्यामलाल के साथ घर के बाहर चारपाई पर बैठे लोगों को जान से मारने की नियत से डाला यूपी 32 QN 6134 चढ़ा दिया। चारपाई पर बैठे अधेड़ किसान श्यामलाल (55) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य रामनरेश की पत्नी रोमा व इनकी पुत्री रितिका (7) घायल हो गई।

पुलिस ने मुख्य आरोपी फरजान को हिरासत में लिया गया

घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची मलिहाबाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू करने के साथ मृतक किसान को पोस्टमार्टम के लिए भेज घायलो का उपचार कराया। मृतक किसान के पुत्र मुकेश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उसके पिता श्यामलाल की फरजान से पुरानी रंजिश थी। जिसके चलते उसकी हत्या की गई है। साथ ही हत्या करने के लिए अकील अहमद ने गाड़ी दी थी। उक्त हत्या की घटना डॉक्टर शकील के कहने पर की गई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी फरजान को हिरासत में लिया गया है।

बुल्डोजर कार्यवाही के साथ हो आरोपियों का एनकाउंटर

घटना के दूसरे दिन मंगलवार को दोपहर बाद जैसे ही मृतक किसान श्यामलाल का शव घर पहुंचा तो पूरे गांव में कोहराम मच गया। हत्या किए जाने की घटना से गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने अंधे की चौकी से नबीपनाह जाने वाले मार्ग पर ग्राम कसमंडीकला चौराहा स्थित कंसा पासी किले के पास शव रख प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि आरोपियों पर बुल्डोजर कार्यवाही करने के साथ उनका एनकाउंटर किया जाए । साथ ही 5 बीघा जमीन का पट्टा करने के साथ आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

पूर्व के केंद्रीय राज्यमंत्री सहित अन्य संगठन के पहुँचे कार्यकर्ता

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने मंगलवार को मृतक किसान श्यामलाल के घर पहुंच उनके परिजनों को सांत्वना देने के साथ हत्या की घोर निंदा की है। साथ ही उन्होंने परिजनों को आश्वस्त कराया कि आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही कराई जाएगी । दोपहर बाद प्रदर्शन कर रहे परिजनों व ग्रमीणों के बीच लाखन आर्मी के चीफ सुरज पासी पहुंचे। जिन्होंने इस घटना को घोर निंदा करते हुए आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही कराने की मांग करते हुए परिजनों की मांग पूरी कराए जाने की मांग पुलिस व प्रशासन से की।

यह भी पढ़े : तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी

यह भी पढ़े : UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 PCS के बाद 35 IPS अफसरों के तबादले, कई कमिश्नरेट और वाहिनियों के बदले कमांडर

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर