होम उप्र न्यूज़ राम मंदिर ट्रस्ट में CEO नियुक्ति की प्रक्रिया अंतिम चरण में, 12...

राम मंदिर ट्रस्ट में CEO नियुक्ति की प्रक्रिया अंतिम चरण में, 12 अगस्त को होगा इंटरव्यू

0
14

12 अगस्त को इंटरव्यू, देशभर से आए 5,400 आवेदनों में स्क्रीनिंग के बाद योग्य अभ्यर्थी होंगे शामिल

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। ट्रस्ट की ओर से CEO पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 12 अगस्त को आयोजित किया जाएगा।

CEO पद के लिए देशभर से करीब 5,400 लोगों ने आवेदन किया था। आवेदनों की स्क्रीनिंग प्रक्रिया के बाद सुयोग्य पाए गए अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू के आधार पर CEO पद के लिए योग्य उम्मीदवार का चयन किया जाएगा।

राम जन्मभूमि परिसर में मंदिर निर्माण के साथ ही श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या, व्यवस्थाओं के विस्तार और विभिन्न प्रशासनिक कार्यों को देखते हुए CEO का पद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद ट्रस्ट के प्रशासनिक एवं प्रबंधन कार्यों को और गति मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े : यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले, इंद्र विक्रम सिंह बने गोरखपुर के नए मंडलायुक्त

यह भी पढ़े : राज्यसभा से एमएसएमई संशोधन विधेयक 2026 पास, भुगतान व्यवस्था होगी मजबूत

यह भी पढ़े : बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, भाजपा 19,324 वोटों से हारी

यह भी पढ़े : अधिवक्ताओं के लिए CM योगी का बड़ा ऐलान, कैशलेस इलाज की सुविधा जल्द होगी लागू

यह भी पढ़े : बंगाल में पुलिस भर्ती का बड़ा ऐलान, 1 लाख नए जवानों की होगी भर्ती, दुर्गापूजा से पहले 14 हजार को मिलेगी तैनाती