होम उप्र न्यूज़ लखनऊ में बारिश के चलते 26 सितंबर को स्कूल बंद

लखनऊ में बारिश के चलते 26 सितंबर को स्कूल बंद

0
15

प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में शिक्षण कार्य रहेगा स्थगित

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में लगातार बिगड़ रहे मौसम और भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी विशाख जी ने 26 सितंबर 2026, शनिवार को जिले के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रखने का आदेश जारी किया है।

जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार, लखनऊ के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय 26 सितंबर को बंद रहेंगे। इसमें राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी बोर्डों से संचालित स्कूल भी शामिल हैं।

जलभराव और भारी बारिश के पूर्वानुमान के चलते फैसला

जिला प्रशासन के मुताबिक, लखनऊ में पिछले कुछ घंटों से खराब मौसम और अतिवृष्टि के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसके अलावा मौसम विभाग की ओर से भारी वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र ने भी 26 सितंबर को भारी बारिश के साथ तेज हवाओं और गरज-चमक की चेतावनी दी है।

इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एक दिन के लिए शिक्षण कार्य स्थगित करने का निर्णय लिया है।

सभी बोर्ड और स्कूलों पर लागू होगा आदेश

डीएम के निर्देश के तहत यह आदेश जिले के सभी बोर्डों से संचालित विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा। जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक को भी आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के लिए निर्देशित किया गया है।

आदेश की पुष्टि यहां कर सकेंगे अभिभावक

जिला प्रशासन ने अभिभावकों और विद्यार्थियों से आदेश की प्रमाणिकता की पुष्टि लखनऊ जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर करने को कहा है। लखनऊ जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से मौसम की स्थिति पर नजर रखने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

यह भी पढ़े : तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी

यह भी पढ़े : UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 PCS के बाद 35 IPS अफसरों के तबादले, कई कमिश्नरेट और वाहिनियों के बदले कमांडर

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर