होम उप्र न्यूज़ शामली में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.05 करोड़ रुपये की हेरोइन के...

शामली में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.05 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

0
10

525 ग्राम हेरोइन, बाइक और तीन मोबाइल बरामद, सप्लाई नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

शामली। उत्तर प्रदेश एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शामली जिले से दो सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 525 ग्राम अवैध हेरोइन, जिसकी अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 1 करोड़ 5 लाख रुपये बताई जा रही है, बरामद की गई है। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन और 115 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं।

यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था), अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध) के मार्गदर्शन तथा एएनटीएफ के पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशन में एएनटीएफ थाना सहारनपुर की टीम ने की।

हाईवे पर घेराबंदी कर दबोचे गए तस्कर

पुलिस के अनुसार, 1 अगस्त 2026 को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ग्राम लिलोन से कैराना बाईपास की ओर स्थित ईंट भट्ठे के सामने घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुनशाद पुत्र आलमदीन (26 वर्ष) निवासी अला खुर्द, थाना कैराना, जनपद शामली तथा मुनशाद चौहान पुत्र जिंदा हसन (29 वर्ष) निवासी लोहरीपुर मल्हीपुर, थाना कांधला, जनपद शामली के रूप में हुई।

पूछताछ में खुला सप्लाई नेटवर्क

पूछताछ के दौरान आरोपी मुनशाद ने बताया कि वह शामली के एक व्यक्ति के लिए हेरोइन की सप्लाई करता है। उसी के कहने पर वह यह खेप बरेली के एक व्यक्ति से लेकर आया था और इसे मुनशाद चौहान को सौंपना था। इसके बाद मुनशाद चौहान आसपास के क्षेत्रों में इसकी बिक्री करता था।पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और हेरोइन उपलब्ध कराने वाले तथा खरीद-बिक्री से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

बरामदगी के आधार पर कोतवाली शामली में मु0अ0सं0-342/2026 के तहत धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी के पूरे नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की जानकारी जुटाने में लगी है।

यह सामान हुआ बरामद

525 ग्राम अवैध हेरोइन (अनुमानित कीमत करीब ₹1.05 करोड़)
एक मोटरसाइकिल
तीन मोबाइल फोन
115 रुपये नकद

पुलिस का कहना है कि प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : अधिवक्ताओं के लिए CM योगी का बड़ा ऐलान, कैशलेस इलाज की सुविधा जल्द होगी लागू

यह भी पढ़े : बंगाल में पुलिस भर्ती का बड़ा ऐलान, 1 लाख नए जवानों की होगी भर्ती, दुर्गापूजा से पहले 14 हजार को मिलेगी तैनाती

यह भी पढ़े : दिल्ली लक्ष्मी योजना को मंजूरी: 17 लाख महिलाओं को हर महीने ₹2,500, 1 अगस्त से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

यह भी पढ़े : लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा कौन हैं?

यह भी पढ़े : मुख्तार अंसारी गैंग के हथियारों पर STF का बड़ा खुलासा, गाजीपुर में 5 FIR

यह भी पढ़े : राष्ट्रमंडल खेल 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन, एक गोल्ड, तीन सिल्वर और एक ब्रॉन्ज से ग्लासगो में गूंजा तिरंगा