एसएमयूपीन्यूज, डेस्क। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। आज कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन हो जाएगा। उससे एक दिन पहले यानी 1 अगस्त को भारतीय एथलीटों ने अपनी छाप छोड़ी वो कमाल रही। शनिवार को भारत ने 8 गोल्ड सहित कुल 16 मेडल जीते। सबसे शानदार प्रदर्शन मुक्केबाजी में देखने को मिला, जहां 7 खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीते।
भारत का अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन
शनिवार का दिन ऐतिहासिक रहा। कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में मुक्केबाजी में ये भारत का अभी तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा। ये कॉमनवेल्थ गेम्स में एक दिन में भारतीय द्वारा सबसे ज्यादा मेडल जीतने वाला दिन रहा। 7 गोल्ड मुक्केबाजों ने जीते, इसमें 5 महिला मुक्केबाजों ने जीते। गोल्ड जीतने वाले पुरुष मुक्केबाज सचिन सिवाच और अंकुश पंघाल रहे।
पदकों की बरसात
दिन का पहला गोल्ड प्रीती पवार ने और आखिरी अंकुश पंघाल ने दिलाया। इनके आलावा सोमन राणा ने पैरा एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल जीता। इस स्पर्धा में शुभमण जुयाल दूसरे स्थान पर रहे, उन्होंने सिल्वर मेडल जीता। वहीं पुरुष ट्रिपल जंप में प्रवीण चित्रावेल ने सिल्वर जबकि सेल्वा प्रभु ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्नति शर्मा ने जूडो में ब्रॉन्ज अपने नाम किया तो गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर रेस में ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया।
मेडल टैली में भारत की लंबी छलांग
मेडल टैली में भारत पहले 5 गोल्ड, 12 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज के साथ कुल 23 मेडल जीतकर 10वें नंबर पर था। लेकिन, 10वें दिन के खेल के बाद हालात बदल गए। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की मेडल टैली का नजारा बदल गया। भारत के ना सिर्फ जीते पदकों की संख्या में इजाफा हुआ बल्कि उसकी रैंकिंग भी मेडल टैली में दुरुस्त हो गई। 10वें दिन भारत ने 8 गोल्ड, 5 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज के साथ 16 पदक जीते। एक दिन में मिली इस कामयाबी ने मेडल टैली में उसके पदकों की टोटल संख्या को 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज के साथ 39 तक पहुंचा दिया। वहीं रैंकिंग में भी भारत 10वें से सीधा चौथे स्थान पर पहुंच गया। कॉमनवेल्थ में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2010 में दिल्ली में रहा था। तब उसने 38 गोल्ड के साथ कुल 101 मेडल जीते थे और पदक तालिका में दूसरे नंबर पर रहा था।
यह भी पढ़े : अधिवक्ताओं के लिए CM योगी का बड़ा ऐलान, कैशलेस इलाज की सुविधा जल्द होगी लागू
यह भी पढ़े : लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा कौन हैं?
यह भी पढ़े : मुख्तार अंसारी गैंग के हथियारों पर STF का बड़ा खुलासा, गाजीपुर में 5 FIR









