होम देश प्रदेश बृजभूषण सिंह को बरी करने के फैसले के खिलाफ अपील करेंगी महिला...

बृजभूषण सिंह को बरी करने के फैसले के खिलाफ अपील करेंगी महिला पहलवान

0
12

विनेश बोलीं- हमारी लड़ाई जारी रहेगी

नई दिल्ली। विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता पहलवान विनेश फोगाट ने सोमवार को कहा कि भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को यौन उत्पीड़न मामले में बरी किए जाने के दिल्ली की अदालत के फैसले के खिलाफ महिला पहलवान जल्द ही अपील दायर करेंगी।

दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को महिला पहलवानों द्वारा दर्ज कराए गए यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण सिंह और सह-आरोपी, डब्ल्यूएफआई के पूर्व सहायक सचिव विनोद तोमर को बरी कर दिया। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अश्विनी पंवार ने दोनों आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया।

अदालत के फैसले के बाद विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा, “महिला पहलवानों ने अपने वकीलों को इस फैसले के खिलाफ अपील दायर करने का निर्देश दिया है और जल्द से जल्द अपील दाखिल की जाएगी। हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है और महिला पहलवान अपनी लड़ाई जारी रखेंगी।”विनेश ने आरोप लगाया कि शुरुआत से ही बृजभूषण सिंह को बचाने की कोशिश की गई। उन्होंने लिखा, “हमें बेहद दुख है कि अदालत ने महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन हिंसा के आरोपों में बृजभूषण सिंह को दोषी नहीं माना। शुरुआत से ही पूरा प्रशासन, सरकार और व्यवस्था बृजभूषण को बचाने में लगी रही।”

उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल के एक प्रभावशाली नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए हमें सड़कों पर उतरने और बेहद साहस जुटाने की जरूरत पड़ी। बृजभूषण ने अपने प्रभाव और राजनीतिक ताकत का इस्तेमाल कर कई लड़कियों को अपना नाम वापस लेने के लिए डराया-धमकाया। इसके बावजूद कई महिला पहलवान अपने फैसले पर अडिग रहीं।फोगाट ने स्पष्ट किया कि अदालत के फैसले के बावजूद महिला पहलवान न्याय की लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगी और कानूनी प्रक्रिया के तहत उच्च अदालत में इस फैसले को चुनौती देंगी।

यह भी पढ़े : अधिवक्ताओं के लिए CM योगी का बड़ा ऐलान, कैशलेस इलाज की सुविधा जल्द होगी लागू

यह भी पढ़े : बंगाल में पुलिस भर्ती का बड़ा ऐलान, 1 लाख नए जवानों की होगी भर्ती, दुर्गापूजा से पहले 14 हजार को मिलेगी तैनाती

यह भी पढ़े : दिल्ली लक्ष्मी योजना को मंजूरी: 17 लाख महिलाओं को हर महीने ₹2,500, 1 अगस्त से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

यह भी पढ़े : लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा कौन हैं?

यह भी पढ़े : मुख्तार अंसारी गैंग के हथियारों पर STF का बड़ा खुलासा, गाजीपुर में 5 FIR

यह भी पढ़े : राष्ट्रमंडल खेल 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन, एक गोल्ड, तीन सिल्वर और एक ब्रॉन्ज से ग्लासगो में गूंजा तिरंगा